Author: news61uk

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट…

Read More

मोदी-धामी की मजबूती से ही उत्तराखंड का अगला दशक धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी धामी सरकार के चार वर्षों में उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त गोष्ठी में विषय-विशेषज्ञों ने की विकास योजनाओं पर चर्चा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का तब ही होगा, जब हम मोदी-धामी के हाथों को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में धामी सरकार की उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है। धामी एक मुख्यमंत्री के तौर पर सफल और लोकप्रिय साबित हुए हैं।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में  जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Read More

नन्हीं परी मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में फिर मजबूत पैरवी के लिए दिए निर्देश वर्ष 2014 में काठगोदाम में मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी सात वर्षीय बच्ची नन्ही परी के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में आरोपित को सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त किए जाने का संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस…

Read More

देहरादून में 15-16 सितंबर को आई भीषण आपदा के बाद मसूरी का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। देहरादून से मसूरी जाने वाला मुख्य मार्ग कई जगह ध्वस्त हो गया था। कुठालगेट के पास सड़क का बड़ा हिस्सा वाशआउट हो गया था। जिसके बाद यहां बेली ब्रिज का निर्माण युद्धस्तर पर पूरा किया गया। जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराया जिसके बाद गुरुवार शाम को मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। आपदा के बाद मसूरी मार्ग पर दिन रात बेली ब्रिज के निर्माण का काम चल रहा था।…

Read More

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश में नशा मुक्त अभियान को और तेज़ी मिल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को औषधि नियंत्रक विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। पाँच मेडिकल स्टोरों की जाँच, तीन पर अनियमितताएँ संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाँच मेडिकल स्टोरों की गहन जाँच की गई। इनमें से तीन स्टोरों पर अनियमितताएँ पाई गईं, जिनको नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। एक मेडिकल स्टोर का क्रय-विक्रय तत्काल रोकते हुए फर्म को मौके पर बंद करा दिया गया। केजीएन मेडिकल स्टोर…

Read More

नंदानगर घाट क्षेत्र में तबाही, राहत-बचाव कार्य जारी 33 मकान और 6 दुकानें क्षतिग्रस्त, 10 गौशालाएं भी प्रभावित एसडीआरएफ, आईटीबीपी और प्रशासन मौके पर, गेस्ट हाउस में की गई अस्थायी व्यवस्था गंभीर घायलों को एम्स भेजा जा रहा, अन्य का इलाज नजदीकी अस्पतालों में गोपेश्वर। बुधवार रात से लगातार हो रही भारी वर्षा और भूस्खलन ने चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में तबाही मचा दी है। चार अलग-अलग स्थानों पर हुई अति वृष्टि से आई आपदा में अब तक 33 मकान और 6 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब 10 गौशालाएं प्रभावित हुई हैं और 300 से अधिक लोग…

Read More

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लापता लोगों की खोज के लिए पूरी तत्परता से काम करें राहत और बचाव दल-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से ली चमोली में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन से गुरुवार देर रात चमोली जनपद में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने, प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाने तथा प्रभावित लोगों को असुरक्षित स्थानों से सुरक्षित स्थानों में…

Read More

सचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शैलेश बगोली ने विभागीय अधिकारियों के साथ बीजापुर, बांदल, केसरवाला, पुरकुल एवं शहंशाही हैड तथा इनसे जुड़ी क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि 16 सितम्बर को आई आपदा से इन स्रोतों की आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके चलते डी.एल. रोड, करनपुर, कालीदास रोड, न्यू कैंट रोड, राजपुर, चुक्खूवाला, लोअर रायपुर, किदूवाला, पुरकुल गांव, सलोनी गांव, जाखन, विजयनगर, ढाकपट्टी आदि क्षेत्रों की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में हुई अतिवृष्टि की समीक्षा करने के बाद मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।  राहत कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत करते हुए यातायात सामान्य बनाया जाए तथा आवश्यकतानुसार लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री  धामी ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को शीघ्र सामान्य करने के लिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य करें। सभी प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित…

Read More