उत्तराखंड में पहली बार एशियन कैडेट फेंसिंग कप का हुआ भव्य शुभारंभ 17 देशों के खिलाड़ी पहुँचे हल्द्वानी, तलवारबाज़ी में आज़माएंगे दम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया एशियन फेंसिंग कप का उद्घाटन, बोले – खेल संस्कृति को मिले नया मुकाम हल्द्वानी बना अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का केंद्र, 5 दिन चलेगा ‘फेंसिंग का महासंग्राम’ उत्तराखंड खेलों में रच रहा इतिहास – राष्ट्रीय खेलों में 103 पदकों के साथ देश में 7वां स्थान शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण…
Author: news61uk
आपदा के समय में सीएम धामी बने संकटमोचक सीएम धामी की समय पूर्व तैयारियों ने आपदा के प्रभाव को किया सीमित उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल बना मिसाल पीएम मोदी का भी मिला भरपूर साथ प्रभावितों के साथ ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी गत चार महीनों में उत्तराखंड ने प्रकृति के विकराल रूप का सामना किया है। धराली में तबाही से लेकर थराली, पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़, हरिद्वार, देहरादून, चमोली तक हुई विनाशकारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है। कई बार लोगों के जहन में 2013 जैसी भयानक त्रासदी की यादें तक ताज़ा हो…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं खेल से जुड़ी योजनाओं की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग शीघ्र इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने…
त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड में जीएसटी की संशोधित दरें जारी वित्त विभाग ने राज्य में प्रमुख उपभोक्ता सामान और सेवाओं पर 22 सितंबर से लागू होने वाली जीएसटी की संशोधित दरें जारी कर दी है। ज्यादातर सेवाओं और वस्तुओं की जीएसटी दरों में कमी होने से त्योहारी सीजन से उपभोक्ताओं भारी राहत मिलेगी। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बताया कि जीएसटी परिषद की 56 वीं बैठक में लिए गये निर्णयों के क्रम में केन्द्र सरकार द्वारा दिनांक 17.09.2025 को कर दर निर्धारण सम्बन्धी विभिन्न अधिसूचनाएं जारी की गयी है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा भी दिनांक 18.09.2025 को…
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक शिक्षक की स्कूल से लौटते वक्त खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिथौरागढ़ में खाई में गिरने से शिक्षक की मौत पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मूनाकोट क्षेत्र में एक शिक्षक की खाई में गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिलिंग्या में तैनात सहायक अध्यापक उमेश प्रकाश (उम्र 42 वर्ष) की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा…
उत्तरकाशी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम कमद में रहने वाली 24 वर्षीय पूजा नेगी के साथ पहले बलात्कार किया गया। फिर उसकी क्रूर हत्या कर दी गई। लेकिन इस अपराध से भी बड़ा सवाल पुलिस की लापरवाही पर खड़ा हो गया है। परिजनों को शव सौंपने के बजाय पुलिस ने उसे खुद ही अंतिम संस्कार कर दिया। 24 वर्षीय पूजा नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पूजा नेगी के साथ पहले बलात्कार…
सहस्रधारा से लेकर मालदेवता और सरखेत तक नदी किनारे अवैध निर्माणों ने आपदा को न्योता दे दिया है। नदी की ज़मीन पर कब्जा कर खड़े किए गए आलीशान रिसोर्ट और होटल अब प्रशासन की आंखों में चुभने लगे हैं। यही लापरवाही गुरुवार को बांडावाली खैरी मान सिंह इलाके में उजागर हुई, जहां स्पर्श फर्म एंड रिसोर्ट के संचालक ने अपने धंधे को बचाने के लिए नदी की धारा ही मोड़ डाली। जिसका परिणाम परिणाम यह रहा कि मूसलाधार बारिश के दौरान पानी का रुख सड़क की तरफ हो गया और 150 मीटर सड़क पूरी तरह बह गई। प्रारंभिक अनुमान में…
अखाड़ा परिषद ने घोषित की तिथियाँ, ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बनेगा हरिद्वार हरिद्वार। दो साल बाद 2027 में होने वाला अर्धकुंभ मेला कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होगा। इस बार पहली बार ऐसा होगा जब हरिद्वार अर्धकुंभ में भी साधु-संन्यासी, वैरागी और उदासीन अखाड़ों के तीन शाही अमृत स्नान होंगे। अब तक अर्धकुंभ में शाही स्नान की परंपरा नहीं रही थी, लेकिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने परंपरा में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। तय की गईं तिथियाँ अखाड़ा परिषद ने तीन शाही स्नानों की तिथियाँ भी घोषित कर दी हैं— पहला शाही…
डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर कॉलेजों में अनिश्चितता बनी देहरादून। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग के बीच उत्पन्न विवाद के चलते राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस मसले को लेकर शहीद स्थल पर कांग्रेसजनों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ही छात्रसंघ चुनाव कराने की नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर विरोध दर्ज कराया। विरोध कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,…
देहरादून। विधानसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस से पूर्व कैबिनेट मंत्री और रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से वर्तमान भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी ने दोबारा चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। भरत चौधरी ने कहा कि रावत स्वयं को सैन्य विज्ञान का प्रोफेसर बताते हैं। ऐसे में वह दो महीने बाद किसी भी सार्वजनिक मंच पर उनके साथ सैन्य विज्ञान पर खुली चर्चा कर लें। साथ ही उन्होंने रावत को चुनौती दी कि आगामी विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर…
