Author: news61uk

देहरादून। केंद्र सरकार के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने पहले सोने में निवेश और फिर क्रिप्टो करेंसी में भारी मुनाफे का लालच देकर रकम ऐंठी। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, सहस्त्रधारा निवासी योगेंद्र ने थाने में तहरीर दी कि उन्होंने फरवरी माह में ऑनलाइन निवेश को लेकर इंटरनेट पर जानकारी ढूंढी थी। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड की एक कथित कंपनी का विज्ञापन दिखा, जो विभिन्न…

Read More

Delhi दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के 100 से ज़्यादा स्कूलों को शनिवार सुबह ईमेल के ज़रिए बम की धमकियाँ मिलीं, जिससे अभिभावकों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालाँकि, बाद में गहन जाँच के बाद इन धमकियों को फ़र्ज़ी घोषित कर दिया गया। सुबह 6:10 बजे प्राप्त यह ईमेल एक यूज़र से आया था, जिसने खुद को “terrorizers111” बताया था। एक जाँचकर्ता ने बताया कि यह ईमेल एक भारतीय डोमेन से एक ही समय पर सभी स्कूलों को भेजा गया था। ईमेल के विषय में लिखा था, “आपकी इमारत में बम रखे गए हैं, प्रतिक्रिया दें या आपदा का सामना…

Read More

हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहाँ दो दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। उनके शव अलग-अलग गाँवों में पेड़ों से लटके मिले। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलौर में घटी, जहाँ दो दोस्तों की दुखद मौत हो गई। उनके शव दो अलग-अलग गाँवों, लहबोली और मन्ना खेड़ी में पेड़ों से लटके मिले। मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया है…

Read More

हल्दूचौड़ में हाथियों का आतंक: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हड़कंप। हल्दूचौड़। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब जंगली हाथियों का झुंड अचानक हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के सामने आ धमका। हाथियों को देख राहगीरों और वाहन चालकों की सांसें थम गईं और राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यातायात ठप, पुलिस की अपील सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की सख्त हिदायत दी। कुछ देर तक यातायात पूरी…

Read More

कमिश्नर गढ़वाल ने लिया आपदा का जायजा गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित मालदेवता – केसरवाला क्षेत्र का जायजा लिया। यहां गत दिनों नदी में आई बाढ़ से सड़क का एक हिस्सा बह गया था, जिस कारण मालदेवता क्षेत्र का रायपुर से सीधे सम्पर्क टूट गया था। लेकिन युद्धस्तर पर चले पुनर्निमाण कार्य के बाद, शुक्रवार सुबह यहां अस्थायी सड़क का निर्माण पूरा किए जाने के बाद यातायात भी खोल दिया गया है। गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, अस्थायी सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए, साथ ही बरसात बाद तेजी से स्थायी सड़क का…

Read More

स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत सचिवालय में विशेष स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य सचिव आनंद बर्धन करेंगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार थीम पर होगा कार्यक्रम, आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ेंगे कदम उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के आह्वान और दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 22 सितम्बर 2025 को राज्य सचिवालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम भवन में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ थीम पर रक्तदान शिविर एवं विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन प्रातः 10ः30 बजे करेंगे। वर्तमान में प्रदेश में आई भयंकर आपदा और…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड में हाल ही में हुई आपदा की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की प्रगति के संबंध में आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की। गृह मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार राज्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रभावित जनता को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए…

Read More

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से राहत और पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित करें – CM धामी का सख्त निर्देश नैनीताल लोअर मॉल रोड और बागेश्वर पुलों की क्षति पर जल्द कार्यवाही होगी – मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ” लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी” – CM धामी ने  जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश एक माह में सड़कों का पैचवर्क पूरा करें, जल निकायों से अतिक्रमण हटाएं – मुख्यमंत्री का अल्टीमेटम हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर घटिया हॉट मिक्स कार्य: ठेकेदार और अधिकारी होंगे जवाबदेह लालकुआं, बिंदुखत्ता, गोला नदी जैसे क्षेत्रों के स्थाई समाधान को लेकर DPR तैयार जलभराव से जल जनित रोगों की आशंका:…

Read More

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान विभागों को आउटकम इंडिकेटर्स निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों ने अपने कार्य क्षेत्र में विगत वर्षों के सापेक्ष कितना बढ़ोत्तरी की है, इसे आउटकम इंडिकेटर्स में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे विभागीय योजनाओं का मूल्यांकन भी हो सकेगा और विभाग किस दिशा में जा रहा है इसकी भी जानकारी मिलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि ‘‘की आउटकम इंडिकेटर’’ (केओआई) निर्धारित करने में इन बातों का ध्यान रखा जाए कि विभान द्वारा संचालित योजनाओं का क्या आउटकम रहा, इसका आंकलन हो सके।…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 127 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत प्रदेश के 12 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों के निर्माण हेतु रू. 13 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में आयी आपदा में मलबे में दबे मृत शरीर के डीएनए नमूनों के परीक्षण व प्रोफाईल के मिलान एवं मृतकों की पहचान किये जाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून के लिए विभिन्न उपकरणों/रसायनों/कंज्यूमेबल्स की आवश्यकता हेतु रू. 93 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा…

Read More