भवाली (नैनीताल) भवाली में रविवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और क्षेत्रवासी शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भीड़ को संभालने के लिए नैनीताल और भीमताल से भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, रोहित नामक युवक की एक होटल में करंट लगने के बाद गिरने से मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि होटल संचालकों ने जबरन देर रात उसे पेड़ पर चढ़ने को मजबूर किया, जिसके चलते उसकी जान गई। घटनास्थल पर पहुंचे…
Author: news61uk
काशीपुर (उधम सिंह नगर) : रविवार देर रात काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ले में उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक जुलूस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाला गया था और जब जुलूस मोहल्ले से गुजर रहा था…तो किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस पथराव में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और एक सिपाही के घायल होने की भी खबर…
देश के एक मशहूर यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी मिली है। यूट्यूबर का नाम सौरभ जोशी है। सौरभ को भाऊ गैंग की तरफ से पांच करोड़ रुपये की फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला है। सौरभ को भाऊ गैंग की तरफ से यह धमकी भरा ईमेल मिला है। सौरभ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सौरभ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। सौरभ उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि…
हल्द्वानी के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी को मिली धमकी के पीछे अब कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आना बताया जा रहा है। भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है और साल 2022 में 24 घंटे में तीन हत्याएं कर चर्चाओं में आया था। वह फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था और वहीं से भारत में गैंग को संचालित कर रहा है। गैंग का पहला निशाना उत्तराखंड में सौरभ जोशी बना है। इस धमकी को ऑनलाइन सट्टे के प्रचार से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी 18 नवंबर 2024 को सौरभ को…
नई दिल्ली : देश में आज से गाड़ियों की खरीद-बिक्री में एक बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से एक नए जीएसटी स्ट्रक्चर का ऐलान किया था, जो आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस नए बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिला है, जिससे कार और बाइक की कीमतों में भारी कमी आई है। अब आम आदमी का गाड़ी खरीदने का सपना और भी आसान हो जाएगा। आज से देश में नया जीएसटी नियम लागू हो चुका है, जिसके तहत अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) होंगे।…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए अभियान तेज कर दिया है। खासकर उन मामलों पर फोकस किया जा रहा है. जिनमें अदालतों ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं या फिर जहां पूर्व में दिया गया स्टे आदेश समाप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लैंड जिहाद जैसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसी के तहत अब तक राज्यभर में बड़े पैमाने पर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। 335 धार्मिक अतिक्रमण ध्वस्त वन…
देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने एक बार फिर राज्य की सियासत और युवाओं में हलचल पैदा कर दी है। बेरोजगार संगठनों के आह्वान पर सोमवार, 22 सितंबर को देहरादून में भारी संख्या में युवा विरोध-प्रदर्शन के लिए परेड ग्राउंड में जुट रहे हैं। युवाओं का यह जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन ने लागू की धारा 163 बीएनएसएस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों…
राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चाय बागान के पास से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मट गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। देहरादून के चाय बागान में महिला की लाश मिलने से सनसनी देहरादून के चाय बागान के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून श्यामपुर चायबगान के पास एक महिला की लाश मिली है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस महिला की हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से सीधे संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके भाषण का मुख्य फोकस जीएसटी (माल एवं सेवा कर) सुधारों पर रहेगा। सरकार लंबे समय से जीएसटी प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में काम कर रही है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी कुछ बड़े और दूरगामी फैसलों की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही…
उत्तराखंड सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर की थाना पुलिस ने सक्रियता के साथ फील्ड में मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस टीमों द्वारा शहर के विभिन्न होटलों, लॉज, गेस्ट हाउसों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की पहचान पत्र जांची जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि चेकिंग…
