Author: news61uk

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने सभी 19 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी के बाद अब जिला प्रभारी और सह-प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नवरात्र के पहले दिन इसकी घोषणा की। जारी सूची के मुताबिक, सांगठनिक जिले उत्तरकाशी में नवीन ठाकुर को प्रभारी, विनोद रतूड़ी को सह-प्रभारी, चमोली में आशा नौटियाल को प्रभारी, महावीर पंवार को सह-प्रभारी, रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा को प्रभारी, रघुवीर सिंह बिष्ट को सह-प्रभारी, टिहरी में शैलेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, रविंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून ग्रामीण में डॉ. स्वरोज विद्वान को प्रभारी, सतेंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून महानगर में…

Read More

नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कुछ निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फ़ीस लेने संबंधी जनहित याचिका में याचिकाकर्ता को इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ ही अखबारों में प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निजी स्कूल अपना पक्ष न्यायालय में रख सकें.पूर्व की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उत्तराखंड के सभी स्कूल एसोसिएशन को पार्टी बनाने के साथ ही राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा था। मुख्य न्यायाधीश की खण्डपीठ ने अगली सुनवाई 31 अक्टूबर के लिए तय की है। आपकों बता दे कि देहरादून के अधिवक्ता जसविंदर सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर…

Read More

देहरादून। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के नेता डॉक्टर हरक सिंह रावत के पिता 93 वर्षीय नारायण सिंह रावत का निधन हो गया है। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। बुधवार को उनके पैतृक घाट गंग नाली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी निधन की सूचना के बाद अपने श्रीकोट स्थित घर पहुंच गए हैं

Read More

UKSSSC कथित पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी खालिद को पुलिस ने हरिद्वार से दबोच लिया है। जबकि आरोपी की बहन साबिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मारा था आरोपी के घर छापा बता दें मंगलवार सुबह हरिद्वार पुलिस ने खालिद के घर पर छापा मारा था। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो चुका था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों की अभिलेखीय जांच की तो घर से अवैध बिजली आपूर्ति का मामला भी सामने आया। बिजली विभाग ने आरोपी के पिता के खिलाफ विद्युत अधिनियम…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कृषि, शिक्षा, आवास, समाज कल्याण और कारागार प्रशासन से संबंधित अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग कैबिनेट ने उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026–2036 को मंजूरी दी। इसके तहत पहले चरण में 91 हजार लाभार्थियों को जोड़ते हुए 22,750 हेक्टेयर भूमि को सगंध फसलों से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को एक हेक्टेयर तक खेती पर 80 प्रतिशत और उससे अधिक पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। विद्यालयी शिक्षा विभाग पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सुव्यवस्थित…

Read More

देहरादून: बहुचर्चित यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिद की बहन साबिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर से हुई है। इस पूरे मामले की तफ्तीश की जिम्मेदारी देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने एसपी देहात जया बलूनी को सौंपी है। जया बलूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम अब इस केस की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। जांच के दौरान टीम ने हरिद्वार स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट का गहन निरीक्षण किया…जहां से प्रश्नपत्र लीक हुआ था। पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल, कक्ष…

Read More

केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित कराने को लेकर उठे विवाद पर उत्तराखंड शासन के आदेश के बाद गढ़वाल आयुक्त ने जांच की। जांच रिपोर्ट में गढ़वाल आयुक्त ने बड़े खुलासे किये हैं। BKTC ने ना सोना खरीदा, ना लगवाया : पांडेय गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने न तो सोना खरीदा और न ही अपने स्तर से लगवाया। समिति ने केवल दानदाता की ओर से मिले प्रस्ताव पर शासन के निर्देशानुसार सहयोग किया। दरअसल, RTI कार्यकर्ता अनिल सेमवाल ने गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने की प्रक्रिया को लेकर…

Read More

हरिद्वार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, लोन लेकर भी फंसा शिकार हरिद्वार। बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को अब साइबर ठग अपने निशाने पर ले रहे हैं। हरिद्वार के सिडकुल निवासी एक व्यक्ति को गूगल रिव्यू देने पर मोटे वेतन का लालच देकर ठगों ने 70.31 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने पहले व्हाट्सएप और फिर टेलीग्राम लिंक के जरिये फंसाकर उनकी जिंदगी की पूरी जमा पूंजी लूट ली। इतना ही नहीं, कार्रवाई के डर से पीड़ित को 40 लाख रुपये का लोन तक लेना पड़ा। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा…

Read More

New Delhi नई दिल्ली : जीएसटी सुधारों के लागू होने के पहले दिन, सोमवार को एयर कंडीशनर (एसी) और टेलीविजन सेट (टीवी) की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। 12 और 28 प्रतिशत की दर से लगने वाले जीएसटी को समाप्त कर दिया गया है, कई वस्तुओं पर 12 प्रतिशत की दर से लगने वाले जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, और कई अन्य वस्तुओं पर 28 प्रतिशत की दर से लगने वाले जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। यह प्रक्रिया अब लागू हो गई है। जीएसटी दरों में संशोधन के बाद, नवरात्रि उत्सव के पहले…

Read More

Uttarakhand उत्तराखंड: भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की तबाही के बाद उत्तराखंड में साफ मौसम ने लोगों को कुछ राहत दी। हालाँकि, राज्य में अब फिर से भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 23 से 30 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया…

Read More