Author: news61uk

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में धरने पर बैठे युवाओं को अपना समर्थन दिया। बेरोजगार युवा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा देहरादून के गांधी पार्क में बेरोजगार युवाओं की मांगों को लेकर धरने पर बैठे। उन्होंने युवाओं की लड़ाई को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया और कहा कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी)…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में नकल की शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच को न्यायिक निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.एस. वर्मा को जांच का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सचिव गृह शैलश बगोली द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि न्यायमूर्ति वर्मा विशेष अन्वेषण दल (SIT) की जांच प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करेंगे। उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर शिकायतों और सूचनाओं का संज्ञान लेने तथा SIT को आवश्यक मार्गदर्शन…

Read More

नवरात्रि के पहले दिन (22 सितंबर) जीएसटी में भारी कटौती का तोहफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंने भविष्य में टैक्स दरों में और भी कमी किए जाने का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि जैसे-जैसे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, आम आदमी पर टैक्स का बोझ भी कम होता जाएगा। गुरुवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम यहीं नहीं रुकने वाले। देशवासियों के आशीर्वाद…

Read More

चमोली- जिला सेवायोजन कार्यालय चमोली गोपेश्वर, की ओर से आगामी 29 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से कार्यालय परिसर में 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के पदों हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण ने जानकारी देते हुये बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न संस्थाओं जैसे सिपैट द्वारा सहायक /मशीन आपरेटर के प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं व आई0टी0आई0 तथा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकेते है, वहीं टाॅटा स्टाइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर गोपेश्वर, द्वारा हास्पिटैलिटी सेक्टर में प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं एवं आयु सीमा…

Read More

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय व्यापार में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने दवाइयों, फ़र्नीचर, किचन कैबिनेट और भारी ट्रकों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह कदम उन देशों के लिए ख़ास तौर पर नुकसानदेह साबित हो सकता है जो अमेरिका को सबसे ज़्यादा दवाइयाँ और अन्य सामान निर्यात करते हैं। ट्रंप का कहना है कि उनका लक्ष्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है, इसलिए अमेरिका में उत्पादन करने वाली कंपनियों को इन टैरिफ से छूट दी जाएगी। नए टैरिफ 1 अक्टूबर से लागू होंगे। दवाओं और अन्य उत्पादों पर नए टैरिफ…

Read More

गोपेश्वर: चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के डांडागैर गांव की किशोरी की मौत के मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पोखरी के थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक को निलंबन कर दिया है। गौरतलब है कि डांडागैर गांव की 17 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव चार सितम्बर को गौशाला में मिला था। 20 दिन बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गले में दबाव से किशोरी की मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष व एसआई को निलंबित कर दिया है। अब मामले की जांच नव…

Read More

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों देश 13वीं बार किसी टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज के फाइनल में आमने-सामने होंगे। आइए, अब तक के रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 11 फाइनल खेले गए हैं। पहली बार दोनों देश साल 1985 में किसी टूर्नामेंट का फाइनल खेले थे। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट का खिताबी मुकाबला था, जिसे भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया। इसके बाद अप्रैल 1986 में पाकिस्तान…

Read More

रुद्रपुर। बीते दिन डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नामांव के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया था। प्रत्याशियों के समर्थक SSP आवास से कुछ ही दूरी पर मुख्य गेट पर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई। हम आपको बताते चले कि छात्र संघ चुनाव को लेकर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएं और यदि कहीं बवाल हुआ तो संबंधित थाना…

Read More

गार्डर ब्रिज पैलेसमेंट लिए रेलवे अधिकारियों से नोडल एसडीएम, एक्सियन करेंगे क्लोस मॉनिटिरिंग भण्डारीबाग रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट; मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक लेटलतीफी क्षम्य नहींः डीएम नियत समय में हो जाना चाहिए निर्माण पूर्ण जिला प्रशासन नियत समय स्वयं करेंगे कार्य प्रगति की मॉनिटिरिंगः डीएम एसडीएम सदर, एक्सियन लोनिवि नोडल अधिकारी नामित; ओवरब्रिज कार्यों की धीमी गति पर डीएम नाराज; कार्यदायी संस्था को फटकार देहरादून दिनांक 26 सितम्बर 2025, जिलाधिकारी सविन बसंल ने भंडारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज कार्र्याें का स्थलीय निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने कार्यों की धामी रफ्तार पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में…

Read More

देहरादून/हरिद्वार। UKSSSC परीक्षा में नकल के आरोपी खालिद पर सरकार का बुलडोज़र चला। लक्सर तहसील के सुल्तानपुर क्षेत्र में आरोपी द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” सरकार ने इस प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात परियोजना निदेशक के.…

Read More