Author: news61uk

देहरादून/गुप्तकाशी: उत्तराखंड में हेली सेवा की बढ़ती मांग को शातिर ठगों ने अपना जरिया बना लिया। सोशल मीडिया पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से हेली टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक मास्टरमाइंड भी शामिल है। शिकायत से खुला फर्जीवाड़े का राज गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने 7 जुलाई को गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें एक हेलीकॉप्टर सेवा की साइट दिखी। साइट पर दिए गए नंबर…

Read More

Dehradun देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 125 दिनों तक ग्रामीण क्षेत्रों में 240 शिविरों के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा शिविरों में ही समस्याओं का समाधान होगा। इस रथ में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया है, जिससे अगर किसी को जानकारी न हो तो वह रथ देखकर समझ सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “इन…

Read More

Haridwar हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। युवक के दोस्त उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही वे भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। माना जा रहा है कि दोस्तों के बीच हुए विवाद के चलते गोली मारी गई। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 7:45 बजे दो युवक कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां स्थित दयाल…

Read More

देहरादून में दशहरे मेले की तैयारी अंतिम चरण में है. इस बार परेड ग्राउंड में 121 फीट लंबा रावण के पुतले के दहन किया जाएगा. देहरादून: देश भर में दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. क्योंकि दशहरा पर्व आने में महज दो से तीन दिन का ही वक्त बचा है, जिसके चलते तमाम जगहों पर लगाए जाने वाले दशहरे मेले को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है. उत्तराखंड में भी तमाम जगहों पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है. राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की तैयारियां जोरों शोरों पर चल…

Read More

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद देहरादून में जमकर हंगामा हुआ. कुछ लोगों ने सड़कों पर उतरकर माहौल खराब करने का प्रयास किया. देहरादून: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून रात को बवाल हो गया था. सोमवार 29 सितंबर देर रात पटेल नगर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए थे. लाल पुल के पास लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी. इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की. साथ ही सड़क जाम कर शहर का माहौल खराब करने का भी प्रयास किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस…

Read More

उत्तराखंड : सनसनीखेज मामला सामने आया है एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अपनी जान दे दी। खबर हरिद्वार जनपद के रानीपुर की बताई जा रही है। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के टिब्बड़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नवीन के रूप में हुई है…जो सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार…

Read More

UKSSSC  : सोमवार एक बड़े घटनाक्रम के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से सीधे बातचीत करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले से संबंधित कार्रवाई के बारे में बताया। साथ ही उनकी सबसे बड़ी मांग, सीबीआई से जांच पर भी हामी भरते हुए जांच की संस्तुति कर दी। बतादें कि यूकेएसएसएससी की 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र में प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद से…

Read More

बागेश्वर। जनपद के कपकोट क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार देर रात मल्ला देश फरसाली जा रहे 54 वर्षीय ग्रामीण की कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कविंद्र सिंह पुतलिया पुत्र भवान सिंह, निवासी मल्ला देश, अपनी कार (यूके 02 ए 0272) से गांव लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले वाहन खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय वाहन में केवल चालक ही मौजूद था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद से ही चैतन्यानंद फरार चल रहा था। आरोपी पर यौन शोषण के अलावा भी कई संगीन आरोप दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, बीते दिनों संस्थान की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में छात्राओं ने बताया था कि चैतन्यानंद रात में उन्हें जबरदस्ती अपने बेडरूम में…

Read More

एशिया कप के फाइनल में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है. भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया है. काशीपुर: एशिया कप 2025 के फाइनल में भी पाकिस्तान को भारत से करारी हार मिली है. भारत की इस जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है. भारत के मैच जीतते है कि किक्रेट प्रेमी सड़क पर निकल पड़े और जमकर आतिशबाजी की. लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी…

Read More