Author: news61uk

चमोली जनपद में योजना का लाभ लेकर 169 युवा कर होमस्टे का संचालन कर रहे हैं. चमोली: पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होम स्टे योजना राज्य में युवाओं के बेहतर स्वरोजगार का जरिया बन रही है. विभाग की ओर से योजनाओं माध्यम से युवाओं को अनुदान प्रदान कर घर पर ही स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. जिससे पलायन पर प्रभावी रोक लगने के साथ ही युवा अपने ही घर पर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं. उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार सृजन की मंशा से वर्ष 2018…

Read More

शिक्षा विभाग के लिए बड़ी खबर आ रही है मेघावी छात्र-छात्राओं के लिए यह खबर जरूरी है मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को अब और समय मिलने जा रहा है विभाग ने यह परीक्षा स्थगित कर दी है। देहरादून। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन (जूनियर एवं माध्यमिक स्तर) छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 को स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। यह परीक्षा 06 अक्टूबर 2025 को राज्य के 347 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जानी थी, लेकिन मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा पाँच जनपदों में 06 एवं…

Read More

हाथी ने मंदिर परिसर में रखे फूल प्रसाद और अन्य सामग्री को तहस-नहस कर दिया. रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बीती देर रात एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई. जंगल से भटक कर आया एक जंगली हाथी मंदिर परिसर तक पहुंच गया. हाथी करीब दो घंटे तक मंदिर में उत्पात मचाता रहा. आश्चर्य की बात यह रही कि हाथी ने मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 40 सीढ़ियां चढ़ीं. इसके बाद हाथी ने मंदिर परिसर में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया. मंदिर के पुजारी के अनुसार देर रात लगभग एक बजे के…

Read More

नैनीताल जनपद से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मात्र 14 साल 10 महीने की नाबालिग किशोरी ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना सामने आते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़िता एक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे किशोरी को उसकी माँ अस्पताल लेकर पहुँची, जहाँ जाँच में उसके गर्भवती होने का पता चला। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसी बीच, किशोरी ने सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दिया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा…

Read More

लक्सर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया दोनों पक्षों का विवाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है. लक्सर: कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर रायघाटी में रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. मामला पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति स्थापना और ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शुरू हुआ, जो इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव हो गया. उपद्रवियों ने पृथ्वीराज चौहान के लिए बनाए जा रही फाउंडेशन को भी तोड़ डाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत की…

Read More

महोत्सव में पूरे भारत और पड़ोसी देशों की कई लोक और शास्त्रीय कलाएं प्रदर्शित की जाएंगी. देहरादून: राजधानी देहरादून में विरासत महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव- 2025 का आयोजन 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा. जिसका शुभारंभ राज्यपाल करेंगे. साथ ही विश्व प्रसिद्ध उस्ताद अमजल अली खान के सरोद वादन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी. यह महोत्सव भारतीय और विश्वव्यापी लोक एवं शास्त्रीय संगीत, नृत्य, कला, शिल्प और इतिहास की संस्कृति का एक ऊर्जावान उत्सव है. विरासत के संस्थापक आरके सिंह ने कहा विरासत भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं और धरोहर…

Read More

पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा थल बैंक से पेंशन लेने आये थे. घर लौटते वक्त वे हादसे का शिकार हो गये. पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ में शुक्रवार शाम को ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई. जिससे कार सवार पूर्व फौजी और ड्राइवर की मौत हो गई. थल तहसील मुख्यालय से डुंगरीगाड़ा जा रही एक ऑल्टो कार थल से 9 किमी दूर मालाझूला के पास बेकाबू होकर खाई में गिर गई. मृतकों की पहचान डुंगरीगाड़ा निवासी पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा (65) और ड्राइवर सानीखेत निवासी तुषार चौहान (25) के तौर पर हुई है. जिनकी मौके पर ही मौत हो…

Read More

विकासनगर। पछुवादून में कांग्रेस की ओर से नशा छोड़ो, भारत जोड़ो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांवों और कस्बों में युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्वच्छ, शुद्ध जीवन शैली अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन पर भी नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि पछुवादून में फैल रहे नशे के अवैध कारोबार को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन…

Read More

विकासनगर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने मोहंड (सहारनपुर) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कुंजा ग्रांट निवासी जावेद नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया…

Read More

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीडीए ने धौरण रोड आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माणों पर सीलिंग की गई। सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण और दुकानों के बाहर किए गए कब्जे की शिकायतें प्राधिकरण और नगर निगम को लगातार प्राप्त हो रही थीं। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना था कि…

Read More