रविवार देर रात को ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने थाना और चौकी प्रभारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए. देहरादून: दीपावली से पहले राजधानी देहरादून में बड़े स्तर पर थाना और चौकी प्रभारियों के बंपर तबादले किए गए हैं. रविवार देर रात को ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने थाना और चौकी प्रभारियों समेत सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर का बड़े स्तर पर ट्रांसफर किया. एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहरी और ग्रामीण इलाकों में तैनात चौकी और थाना इंचार्ज बदले गए. देहरादून के सबसे बड़े वीवीआईपी और संवेदनशील क्षेत्र राजपुर थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर प्रदीप रावत…
Author: news61uk
प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ने देश में बढ़ाई खेल संस्कृतिः सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की द्वारा राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर देहरादून में आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों एंव आयोजन समिति के पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा उत्तराखंड प्रीमियर लीग चैंपियनशिप को जीतने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वे सभी टीमे और खिलाड़ी जो इस बार जीत से कुछ कदम दूर…
कोटद्वार बीरोंखाल से कोटद्वार की ओर जा रही रोडवेज के बस चालक ने शराब के नशे में वाहन दौड़ा दिया। कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की ओर से बस को रुकवाकर शराबी चालक को मौके पर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने चालक का मेडिकल करवाने के साथ बस को सीज करने की कार्यवाही की। साथ ही बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहन से कोटद्वार रवाना किया। शनिवार की शाम बीरोखाल से रोडवेज की बस कोटद्वार के लिए लौट रही थी। बस में इस दौरान 22 यात्री सवार थे। बस डेरियाखाल तिराहे से आगे बढ़ी। इस दौरान कोटद्वार से…
रुद्रप्रयाग- केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई तो वहीं कार सवार 5 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक,रविवार यानी आज शाम करीब 6 बजे के लगभग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड क्षेत्र में काकडागाड़ के पास एक कार संख्या (UP 32 JB 0101) पर पहाड़ी से अचानाक पत्थर आ गिरे,जिससे कार अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी के किनारे गिर गई। हादसा इतना भयानक…
उत्तराखंड में नए सर्किल रेट लागू, जमीन खरीदना हुआ महंगा देहरादून: प्रदेश सरकार ने दो वर्षों के अंतराल के बाद राज्यभर में सर्किल रेट में 9 से 22 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। यह नई दरें 5 अक्तूबर से प्रभावी हो गई हैं। तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट विकास, निर्माण कार्य और जमीन की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को नए सर्किल रेट तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को देहरादून जिला प्रशासन ने संशोधित दरें जारी करते हुए…
70 वर्षीय बुजुर्गों से अपने तीन नौनिहालों वाले बेटे बहु को बेदखल न करने का डीएम ने किया आग्रह भरणपोषण एक्ट में दायर किया था बुजुर्ग दंपति ने डीएम न्यायालय में केस परिवार टूटने से बचा गई डीएम की सूजबूझ; परिजनों को स्मरण कराए एक-दूसरे के कर्तव्य; डीएम ने बुजुर्गों के प्रति पुत्रवधु के कर्तव्य; पुत्रवधु के प्रति बुजुर्गों की जिम्मेदारी का कराया स्मरण साथ-साथ रहने का आग्रह ; निर्धन बेटा-बहु, बुजुर्ग दम्पति की आपस में सुलह; मनमुटाव दूर करने का प्रयास नाराज होकर बुजुर्ग दम्पति ने जिला मजिस्टेªट कोर्ट में भरणपोषण अधिनियम में वाद कराया था पंजीकृत देहरादून: जिलाधिकारी…
उत्तराखंड के अगले 48 घंटे बारिश के लिहाज से टेंशन भरे रहने वाले है. मौसम विभाग ने आज और कल के लिए अलर्ट जारी किया. देहरादून: उत्तराखंड से मॉनसून भले ही विदा हो गया है, लेकिन बारिश का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानी छह और सात अक्टूबर को बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 अक्टूबर सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने खुद संभाला मोर्चा, बोले बिना स्वीकृति भूमि काटने या निर्माण करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई एमडीडीए ने लगभग 26 बिघा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक अवैध व्यवसायिक एंव आवासीय निर्माण सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने शिमला बाईपास, मेहुवाला माफी, हरबजवाला, बुद्धपुर, नया गांव और विकासनगर क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाते हुए कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और कई भवनों…
‘पत्तों’ की दुनिया में पुलिस ने फेंका ‘ताश का इक्का’,13 दबोचे गए!आरोपियों के कब्जे से 4,51,500 रुपये नगद,ताश की 52 पत्तियां और दो लूडो डाइस बरामद। भीमताल (नैनीताल)- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमताल क्षेत्र में संचालित एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। शनिवार देर शाम एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों पर पुलिस टीम ने बाईपास रोड स्थित एक निजी टेंट हाउस परिसर में छापा मारकर 13 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,51,500 नगद, ताश की 52…
उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू का फाइनल मैच दोपहर में 3.30 बजे शुरू होगा. देहरादून: आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू का फाइनल है. फाइनल मैच देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें नैनीताल टाइगर्स का सामना हरिद्वार से होगा. इसके बाद उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इसमें स्थानीय कलाकारों से लेकर बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करेंगें. उत्तराखंड प्रीमीयर लीग इवेंट होस्ट कर रहे स्पार्क संस्थापक राजीव खन्ना ने बताया आज दिन में 3:30 बजे से फाइनल मैच शुरू होगा. ये मैच शाम 7:30 या 8:00 बजे तक चलेगा. मैच के…
