Author: news61uk

उत्तराखंड के कोटद्वार के एकेश्वर ब्लॉक के ढांगसोली तल्ली के एक गाँव कुलाड़ीधार में सोमवार सुबह एक तेंदुए ने अपने आँगन में झाड़ू लगा रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगांवखाल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पौड़ी के एक हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके सिर पर 26 टांके लगे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान प्रशांत पांथरी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे कुलाड़ीधार निवासी मोहन चंद्र के पुत्र नीरज पांथरी (45) अपने आँगन में झाड़ू लगा रहे थे, तभी एक तेंदुए ने उन…

Read More

हरिद्वार: लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्धावाली गांव का एक परिवार पिछले आठ महीनों से अपने लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा है। 18 वर्षीय हरीश नाम का युवक 3 फरवरी को रायसी स्थित अपनी दुकान के लिए घर से निकला था, लेकिन न तो वह दुकान पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों ने उसी दिन खानपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अब आठ महीने बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार का कहना है कि वे पुलिस के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन अब…

Read More

राज्य में अफसरों की बढ़ती फौज के बीच गड़बड़ाया वन महकमे का पिरामिड, IAS के लिए भी कैडर रिव्यू पर मंथन जारी देहरादून: उत्तराखंड में ऑल इंडिया सर्विस के अफसरों का कैडर रिव्यू होने जा रहा है. भारतीय वन सेवा (IFS) के कैडर में जहां 6 अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है, तो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसरों के कैडर रिव्यू पर भी चिंतन चल रहा है. खास बात ये है कि राज्य में साल दर साल अधिकारियों की फौज तेजी से बढ़ी है. विशेषकर वन महकमे में तो विभागीय ढांचे का पिरामिड ही गड़बड़ा सा गया है. उत्तराखंड…

Read More

आपदा में 185 साल पुरानी नहर क्षतिग्रस्त होने से देहरादून में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति प्रभावित. देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 15 सितंबर की रात और 16 सितंबर की सुबह शहर के कई इलाकों में आपदा आई थी. आपदा का असर सबसे ज्यादा मालदेवता, सहस्त्रधारा और मसूरी में देखा गया. इस आपदा में तकरीबन 185 साल पुराने ऐसे निर्माण क्षतिग्रस्त हुए, जो अंग्रेजों द्वारा स्थापित किए गए थे. इसमें आवाजाही के पुल और बेली ब्रिज भी शामिल थे. हालांकि, प्रशासन ने इन पुलों और बेली ब्रिज को तो तत्काल रीस्टोर कर लिया, लेकिन कुछ ऐसे आपदा प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां…

Read More

देहरादून में केंद्रीय मंत्री ने प्रजाति संरक्षण और संघर्ष प्रबंधन के लिए पांच राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं का शुभारंभ किया. देहरादून: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में वन्यजीव सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की. समारोह का आयोजन मंत्रालय द्वारा वन्यजीव संस्थान भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, IGNFA और वन अनुसंधान संस्थान के सहयोग से किया गया. खास बात ये है कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पांच राष्ट्रीय परीयोजनाओं को लांच भी किया. प्रोजेक्ट डॉल्फिन को द्वितीय चरण लॉन्च: देहरादून में केंद्रीय मंत्री ने…

Read More

दो साल से कम आयु के बच्चों को खांसी की दवा किसी भी परिस्थिति में नहीं दी जानी चाहिए. पिथौरागढ़: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप विवादों में है. कई राज्यों ने कप सिरप की बिक्री पर बैन भी लगा दिया है. उत्तराखंड सरकार ने भी इस मामले पर एक्शन लिया है. उत्तराखंड में भी कफ सिरप के लिए सैंपल लिए जा रहे है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Read More

चौराबाड़ी ग्लेशियर केदारनाथ के पास स्थित एक छोटा ग्लेशियर है, जो मंदाकिनी नदी के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है. रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए चार श्रद्धालु मंदिर से दो-तीन किमी ऊपर चौराबाड़ी ग्लेशियर की तरफ चले गए. यहां पहुंचने के बाद वे बर्फबारी के चलते फंस गए. इसके बाद उन्होंने किसी तरह पुलिस तक सूचना पहुंचाई. सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम पोस्ट केदारनाथ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल सर्चिंग के लिए रवाना हुई और सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया. दरअसल, चौराबाड़ी ग्लेशियर केदारनाथ के पास स्थित एक छोटा ग्लेशियर…

Read More

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड़ के दौलिया प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी धर्मपत्नी ने अज्ञात कारण के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिन्हें हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट उम्र 50 वर्ष जब घर गए तो उनकी अपनी पत्नी उमा से किसी बात…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में अब मदरसा बोर्ड का अध्याय खत्म होने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ‘उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025’ को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद मदरसे अब अलग बोर्ड से नहीं चलेंगे बल्कि उन्हें उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्धता प्राप्त करनी होगी। राज्य विधानसभा के गैरसैंण सत्र के दौरान यह विधेयक पारित हुआ था। अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प, सुशासन को सार्थक करता जिला प्रशासन कूटरचित हस्ताक्षर कर जमीन धोखाधड़ी का मामला, डीएम ने 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट की तलब। पति की मृत्यु के बाद बच्चों की पढ़ाई पर संकट, स्कूल प्रबंधक से वार्ता कर बच्चों की पढ़ाई रखेंगे जारी। दिव्यांग गौरव कुमार को जगी रोजगार की आस, डीएम ने एएसडीएम को कंपनी मे रोजगार दिलाने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ…

Read More