Author: news61uk

Dehradun: दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी दून में पटाखा कारोबारियों पर राज्य कर विभाग की नजरें पैनी हो गई हैं। बुधवार को विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसएआईबी) की टीमों ने शहर के कई पटाखा विक्रेताओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी कर चोरी का पर्दाफाश किया। जांच में यह खुलासा हुआ कि व्यापारियों ने भारी मात्रा में माल भरा था, लेकिन रिकार्ड में उसका बहुत कम हिस्सा दिखाया जा रहा था। अभियान आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर चलाया गया। अपर आयुक्त पान सिंह डुंगरियाल और संयुक्त आयुक्त अजय सिंह के नेतृत्व में गठित एसएआईबी की टीमों…

Read More

पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी सहित बहन की बढ़ी न्यायिक हिरासत, एसआईटी की टीम सबूत जुटाने में लगी. देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद मलिक और उसकी बहन साबिया को जिला अदालत में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को पेश करने के बाद एसआईटी ने अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे जिला अदालत ने मानते हुए दोनों आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. एसआईटी ने अपना पक्ष रखा कि टीम खालिद और साबिया से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.…

Read More

मध्य प्रदेश-राजस्थान में कफ सिरप पीने से जा चुकी बच्चों की जान, उत्तराखंड में शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों पर एफडीए की छापेमारी देहरादून: केंद्र सरकार से बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर गाइडलाइन जारी होने के बाद उत्तराखंड सरकार काफी गंभीर हो गई है. जिसके तहत तमाम मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. एफडीए यानी खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीमें प्रदेशभर में औचक निरीक्षण अभियान चला रही है. इसी कड़ी में देहरादून क्षेत्र में औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों और शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया.…

Read More

श्रोत महोत्सव का आगाज जौनसारी गीतों से हुआ. पंकज त्रिपाठी ने हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया. देहरादून: परेड ग्राउंड में श्रोत महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज हो गया है. 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के सौ से अधिक कारीगरों, कलाकारों और स्वयं सहायता समूहों को एक मंच मिलेगा. इस महोत्सव का उद्घाटन मशहूर सिने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने किया. फिल्म अभिनेता ने प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील देहरादून की जनता से की है. वह महोत्सव में भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि…

Read More

09 जून 2018 को हुई एक सड़क दुर्घटना में गायक पप्पू कार्की की मौत हो गई थी, पवनदीप राजन पप्पू कार्की के साथ गाते थे नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बीमा कम्पनी की अपील खारिज करते हादसे में जान गंवाने वाले गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को 90 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं. गायक पप्पू कार्की के आश्रितों को मिलेंगे 90 लाख रुपए: न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा दायर एक अपील को खारिज करते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें एक दुर्घटना में मारे…

Read More

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भगवानपुर और ऋषिकेश में भारी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थ जब्त किए. देहरादून: आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ एफडीए का सघन अभियान जारी है. राज्य के सीमावर्ती जिलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि बाहरी राज्यों से नकली और बिना मानक खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके. विभागीय टीमें मोबाइल वैन के जरिए तेजी से सैंपलिंग का काम कर रही हैं. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हरिद्वार के भगवानपुर और देहरादून के ऋषिकेश में बड़ी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थों को जब्त किया.…

Read More

यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों के रिजल्ट पर लगी रोक हट गई है नैनीताल: उत्तराखंड में सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. उच्च न्यायालय ने भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने पर लगी रोक को मंगलवार को हटा दिया है. सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ: मामले के अनुसार यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों को भरने के लिये 14 मार्च, 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था. इनमें से 786 पद गढ़वाल मंडल के लिये जबकि शेष 758 पद…

Read More

उत्तराखंड में सर्दी की जोरदार एंट्री, बर्फ से ढके पहाड़,30 साल बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में इतनी जल्दी बर्फबारी। उत्तराखंड- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। सीजन की पहली बर्फबारी ने केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और नीति घाटी जैसे क्षेत्रों को बर्फ से ढक दिया है। 30 साल बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में इतनी जल्दी बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के चलते ठंड ने दस्तक दे दी है। देहरादून में मंगलवार को 2.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई और अधिकतम तापमान…

Read More

हल्द्वानी। शहर के नैनीताल रोड स्थित वार्ड नंबर तीन में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मैकेनिक तीन युवतियों के साथ एक घर में आपत्तिजनक हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सहित तीनों युवतियों को हिरासत में लिया। देर रात से सुबह तक चले हंगामे के बाद वार्ड सभासद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना वार्ड…

Read More

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक एक युवक ने सरेआम लड़की पर जानलेवा हमला किया है। पहले युवक ने बीच सड़क पर लड़की को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सरेआम लड़की पर युवक ने किया जानलेवा हमला दरअसल ये घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके की है। लड़की किसी काम से बाहर गई थी। तभी एक दम से एक…

Read More