Author: news61uk

एसएसपी ने अस्पताल में निगरानी के लिए तैनात किए गए एएसआई की चूक मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. रुद्रपुर: छात्रसंघ चुनाव में दहशत फैलाने वाले बदमाश गगन रतनपुरिया को पुलिस ने कुछ दिन पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था. इस दौरान गगन रतनपुरिया के पैर में गोली लगी थी. जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया था. इसी बीच आरोपी गगन रतनपुरिया की अस्पताल से एक फोटो वायरल हुई. वायरल फोटो में गगन रतनपुरिया मूंछों में ताव देते नजर रहा है. अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को…

Read More

बेसिक शिक्षक सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन कर वर्ष 2017 से 2019 तक के एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी भर्ती में शामिल किया जाएगा देहरादून: उत्तराखंड में युवाओं के पास सरकारी शिक्षक बनने का एक और मौका आने जा रहा है. इसके तहत राज्य में प्राथमिक विद्यालयों के लिए जल्द ही सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. मंत्री धन सिंह ने ली समीक्षा बैठक: विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ इस संबंध में जरूरी निर्णय लिया है. इसके अलावा क्षतिग्रस्त विद्यालयों की…

Read More

कमरे के लिए इंकार करने पर युवकों ने मैनेजर को बेल्ट और लोहे के कड़े से पीटा. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. हल्द्वानी: गौलापार क्षेत्र के एक होटल में मंगलवार रात उस समय हंगामा मच गया जब थार गाड़ी में सवार कुछ युवक कमरे की मांग को लेकर विवाद पर उतर आए. होटल प्रबंधन ने संदिग्ध व्यवहार देखते हुए कमरा देने से इंकार किया. जिसके बाद युवकों ने होटल मैनेजर पर ही हमला बोल दिया. युवकों ने मैनेजर को लोहे के कड़े और बेल्टों से पीटकर लहूलुहान कर दिया. घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.…

Read More

दीपावली के त्योहारी सीजन को लेकर एक सप्ताह के लिये माल रोड पर पटरी को लगाने दी जाएगी. उसके बाद इसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. मसूरी: भाजपा मसूरी मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गणेश जोशी व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को नगर के 35 सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर सम्मानित किया. भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि वर्षों से टाउन हॉल जनता को हस्तांतरित करने की मांग हो रही थी, लेकिन एमडीडीए और पालिका के बीच तालमेल न होने के कारण यह अटका रहा. मीरा सकलानी ने मंत्री गणेश जोशी के सहयोग…

Read More

Husband Burned With Hot Oil: दक्षिण दिल्ली में रविवार की तड़के करीब 3:15 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां 28 वर्षीय दिनेश अपने कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें शरीर पर जलन का अहसास हुआ। इसके बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं, तो देखा कि उनकी पत्नी उनके ऊपर उबलता हुआ तेल डाल रही थी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, उनकी पत्नी ने दिनेश के जख्मों पर लाल मिर्च पाउडर भी छिड़क दिया। वह दर्द से तड़पते हुए चीखने लगे, लेकिन तभी पत्नी ने डरावनी आवाज में कहा, “अगर तुम…

Read More

लालकुआ। नगर की एक मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर कड़ी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद में जाकर वहां लगा उक्त आई लव मोहम्मद का पोस्टर हटवा दिया, जिसके बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता शांत हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कई हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर शिकायत की कि नगर की रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाया…

Read More

रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक पिथौरागढ़ का रहने वाला था। शवपोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पिथौरागढ़ के संगोड़ गांव निवासी नंदन पाठक (36)पुत्र शिव दत्ता छतरपुर में किराए पर रहता था। बुधवार सुबह नंदन घर से कंपनी के लिए निकला। नीलमेंटल कंपनी के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चालक फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव पिथौरागढ़ ले गए।

Read More

देहरादून। आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में मालदेवता मार्ग पर बुधवार दोपहर बजरी से भरा एक डंपर पलटने से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। शव को डंपर के नीचे से निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। उसकी सहायता से डंपर को उठाने के बाद ही शव बाहर निकाला जा सका। छात्र के परिवार में मातम है। राजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि हादसा गैस प्लांट के पास हुआ। वहां सड़क पर तीव्र ढलान है। उस पर ओवरलोड डंपर असंतुलित होकर पलट गया। ढलान की वजह से स्कूटी सवार निमिश शर्मा (18) डंपर…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि…

Read More

बिलासपुर में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे हुआ हादसा, बस में सवार थे 30 यात्री तीन लोगों को निकाला सुरक्षित, मृतकों की नहीं हो सकी पहचान  शिमला। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। बालूघाट (भल्ला पुल) के पास मरोतन से घुमारवीं जा रही एक प्राइवेट बस पर पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। हादसे में बस के मलबे के नीचे दब जाने से 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। अचानक हुए…

Read More