जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने की पुष्टि एसआईटी हेड एसपी जया बलूनी ने की है. देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में सरकार जल्दी कोई बड़ा फैसला ले सकती है. जांच आयोग ने पेपर लीक मामले की रिपोर्ट अब सरकार को सौंप दी है. खास बात यह है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर धामी सरकार परीक्षा को निरस्त करने से संबंधित निर्णय लेगी. इसके अलावा बाकी महत्वपूर्ण कदम भी इसी रिपोर्ट पर निर्भर करते हैं. उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले पर बाद अपडेट सामने आ रहा है. खबर है कि एकल सदस्यीय…
Author: news61uk
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना केदारनाथ। देश के प्रमुख उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए उत्तराखंड पहुंचे। धाम पहुँच कर उन्होंने दोनों धामों में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति ने उन्हें पारंपरिक पहाड़ी टोपी भेंट कर तथा तुलसी माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे चारधाम यात्रा प्रबंधन,…
देहरादून। सत्रह वर्ष पूर्व रुड़की जेल की दीवार कूदकर फरार बदमाश को उत्तराखंड एसटीएफ और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। वह पिछले 17 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में नाम और पहचान छिपाकर रह रहा था। एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से फरार ईनामी बदमाश हरि सिंह उर्फ हरीश को 09 अक्टूबर 25 को नोएडा एसटीएफ की सूचना पर रूड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2007 में हरि सिंह उर्फ हरीश को गंगनहर पुलिस ने रुड़की…
इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने का है प्रस्ताव : पोस्टमॉस्टर जनरल – राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर पोस्टमॉस्टर जनरल ने सांझा की अहम जानकारी – इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम है “लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच” – डाकघरों द्वारा चलाई जा रही महिला सम्मान बचत पत्र योजना का महिलाएं उठा रही लाभ देहरादून : राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान गुरुवार को उत्तराखंड डाक परिमण्डल के सभागार में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने पत्रकारों को सम्बोधित कर उन्हें राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियो की जानकारी दी।…
देहरादून के कुम्हार दिवाली के लिए मिट्टी के दीयों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं, ये है कारण. देहरादून: दीपावली पर्व की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. इसी क्रम में कुम्हार मंडी में इन दोनों दीये (दीपक) बनाए जा रहे हैं. दीये और मूर्ति बनाने वाले कलाकार दीपावली से करीब 6 महीने पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देते हैं. इस बार भी रंग बिरंगे दीपक बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को काफी अधिक पसंद आए. हालांकि, हर साल की तरह ही इस साल भी भारत सरकार और राज्य सरकार स्वदेशी उत्पादों के अत्यधिक इस्तेमाल…
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आज समूह ‘ग’ भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी करने जा रहा है। आयोग की 5 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जबकि 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, आयोग द्वारा नई तिथियों का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगने के बाद से ही सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया था। UKSSSC के अधिकारी ने बताया…
चमोली: हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार 10 अक्टूबर को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे। पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। इस बार हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए अब तक करीब दो लाख 72 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को यहां इस साल की अंतिम अरदास होगी। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ से शुरू होगी। इसके बाद…
वर्चुअल क्लास के माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षक दूर-दराज के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे, इससे सभी छात्रों को मिलेंगे समान अवसर देहरादून: प्रदेश के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार एक और बड़ी पहल करने जा रही है. सूबे के 840 राजकीय विद्यालय अब वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे. इस व्यवस्था के तहत इन विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में वर्चुअल और स्मार्ट क्लास दोनों का संचालन किया जाएगा. इसकी शुरुआत देहरादून में 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे. वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे राज्य के 840 सरकारी स्कूल: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए…
देहरादून: अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक में पिछले पखवाड़े से रहस्यमय वायरल फीवर का प्रकोप जारी है जिससे अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच रुड़की में भी बुखार से तीन मौतें हुई हैं…जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीएमओ अल्मोड़ा और सीएमओ हरिद्वार को प्रभावित इलाकों में जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ अल्मोड़ा को धौलादेवी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने और मरीजों के सैंपल लेकर जांच करवाने का आदेश भी दिया गया है। धौलादेवी में वायरल फीवर से पीड़ित…
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिये हैं. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिए गए हैं. बीजेपी ने घोषित किए युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री: मनवीर चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली ऋषिकेश मनोनीत किए गए हैं. महामंत्री पद पर दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल और मुलायम सिंह रावत टिहरी को मनोनीत किया गया है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने विपुल मैंदोली: भाजपा युवा मोर्चा…
