बिना स्वीकृति चल रहे बहुमंज़िला व्यवसायिक और आवासीय भवनों पर गिरी गाज ऋषिकेश। देहरादून के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) ने नियम विरुद्ध निर्माणों के विरुद्ध अपनी सख़्त नीति पर अमल तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, जिसमें विभिन्न स्थानों पर बिना स्वीकृति के किए गए बहुमंज़िला व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माणों को नियमानुसार सील किया गया। यह कार्रवाई उन सभी निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध की गई, जिन्होंने बिना एम.डी.डी.ए. की स्वीकृति के बहुमंज़िला निर्माण कार्य प्रारंभ किए…
Author: news61uk
देहरादून: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली जिले की थराली आपदा मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान आया है…जिसमें आपदा से हुए नुकसान और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उजागर किया गया था। 22 अगस्त को पिंडर और प्राणमती नदियों में आई आपदा के बाद थराली क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी। इस आपदा में एक लड़की मलबे में दबकर जान गंवा चुकी है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है। स्कूल और अस्पताल को तो दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया…
देहरादून- सरकार ने दो IAS और एक PCS अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम हरिद्वार के ग्राम सराय में भूमि खरीद घोटाले में आरोपी तत्कालीन डीएम कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह के खिलाफ सरकार ने विभागीय जांच शुरू करा दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने के आधार पर अजयवीर सिंह के विरुद्ध उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 (यथासंशोधित) के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई है।…
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर करने पर 1200 रुपये का जुर्माना लगेगा. देहरादून: आगामी त्योहारी सीजन (धन तेरस, दीपावली,भैया दूज और गोवर्द्धन पूजा) के दौरान आमजनता को असुविधा से बचाने के लिए दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. साथ ही ट्रैफिक प्लान के बारे में लगातार देहरादून पुलिस के अपडेट दे रही है. आम जनता से अनुरोध है कि ट्रैफिक प्लान की जानकारी का अपडेट रखकर आवागमन करें. रूट और पार्किंग प्लान सहस्त्रधारा,रायपुर रोड,राजपुर रोड,सुभाष रोड और डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक,मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर, मल्टी स्टोरेज पार्किंग…
त्योहार सीजन में साइबर ठग गिरोह छूट और गिफ्ट का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बन रहे. देहरादून: त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी के साथ ही लोगों को कंगाल करने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं. क्योंकि, त्योहारों के दौरान लोगों को लुभाने के लिए तमाम तरह के आकर्षण स्कीम संचालित किए जाते हैं, ताकि लोग अधिक से अधिक खरीदारी करें. इसी का फायदा उठाते हुए साइबर ठग भी भारी भरकम छूट या फिर गिफ्ट का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करते हैं. इस तरह के कई मामले उत्तर प्रदेश समिति…
विनोद प्रसाद रतूड़ी 12 अक्टूबर से देहरादून परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने जा रहे हैं. देहरादून: उत्तराखंड मे गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाये जाने की मांग एक बार फिर से शुरू हो गई है. उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं. पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति के बैनर तले 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में धरना देने का निर्णय लिया है. पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी का कहना है कि राज्य गठन के करीब 25…
चालक परिचालक सहित बस में कुल 25 लोग सवार थे. केमू की बस रिलायंस कर्मियों को लेकर हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही थी. चंपावत: जिले के टनकपुर से आठ किलोमीटर आगे टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तियां यू बैंड पर सड़क हादसा हुआ है. यहां हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई. अचानक सड़क पर बस पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस व फायर कर्मियों ने सभी घायलों को उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराया. चालक परिचालक सहित बस में कुल 25 लोग सवार थे. केमू की बस रिलायंस कर्मियों को…
हल्द्वानी। दोस्त के जन्मदिन में शामिल होकर घर से लौट रहे पूर्व सभासद के पुत्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यहां रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 309 में आमने सामने हुई दो बाइकों की टक्कर मैं एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोहल्ला टेड़ा रोड निवासी प्रशांत सिंह रावत (37) पुत्र कृपाल सिंह रावत बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे…
नैनीसैनी एयरपोर्ट के उच्चीकरण और विस्तारीकरण से सीमांत जिले में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ेंगी. पिथौरागढ़: सीमांत जिला पिथौरागढ़ वासियों को जल्द ही एक नई खुशखबरी मिलने वाली है. अब नैनीसैनी एयरपोर्ट से जल्द ही 72 सीटर विमान उड़ान भरेंगे. एयरपोर्ट के उच्चीकरण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रस्ताव को राज्य सरकार से हरी झंडी मिल गई है. एयरपोर्ट को थ्री-सी श्रेणी में उच्चीकृत किया गया है. पिथौरागढ़ जिला प्रशासन इसके विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा. पिथौरागढ़ जिला चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सीमांत जिले में नैनी सैनी एयरपोर्ट को अब तक टू-सी श्रेणी हासिल…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 21 सितंबर को हुई UKSSSC परीक्षा रद्द कर दी है। बता दें हाल ही में हुई इस परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे थे। जिसके बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। 21 सितंबर की UKSSSC परीक्षा रद्द उत्तराखंड सरकार ने 21 सितंबर को आयोजित हुई UKSSSC भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद से ही अभ्यर्थी लगातार परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे थे। CBI करेगी मामले की जांच मामले की गंभीरता को देखते…
