त्योहारी सीजन में नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में — अवैध गतिविधियों पर कसी लगाम! कबाड़ी, मेडिकल, गन और मोबाइल शॉप्स की वृहद चेकिंग – 133 लोगों पर कार्रवाई, ₹40,400 जुर्माना वसूला नैनीताल न्यूज़ :- आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने व्यापक स्तर पर चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत चोरी के सामान, अवैध नशे की बिक्री, बाहरी/घुमंतू तत्वों की गतिविधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर जनपद के सभी थाना…
Author: news61uk
मंगलौर। युवती के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की पहचान सुहेल निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर से थी। पिछले पांच वर्षों से सुहेल का उनके घर आना-जाना था। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप तहरीर के अनुसार, 25 नवंबर 2021 को सुहेल ने उसकी बहन से शादी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों से आए कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों द्वारा लगाए…
देहरादून: दीपावली के अवसर पर प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को बोनस के साथ ही महंगाई भत्ता (डीए) के रूप में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। वहीं, 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारियों को तदर्थ बोनस के रूप में 6908 रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने पत्रावली को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार दीपावली पर्व पर राजकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और बोनस देने की तैयारी में है। केंद्र सरकार…
वन आरक्षियों, वन दारोगाओं और उप वन क्षेत्राधिकारियों को आवासीय भत्ता दिया जाएगा देहरादून: प्रदेश के दुर्गम वन क्षेत्रों में कार्यरत वनकर्मियों के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब उन वन आरक्षियों, वन दारोगाओं और उप वन क्षेत्राधिकारियों को आवासीय भत्ता दिया जाएगा, जो वन विभाग की दूरस्थ और कठिन चौकियों पर तैनात हैं और जहां सरकारी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता: उत्तराखंड में वन कर्मियों की लंबे समय से आवासीय भत्ते की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है. हालांकि राज्य सरकार ने यह लाभ दुर्गम वन…
सड़क हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हुई है. जितेंद्र अभी भाजपा महानगर महामंत्री थे. देहरादून: राजधानी देहरादून में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. शिमला बाईपास रोड सेंट ज्यूड्स चौक के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई. उनके साथ कई लोग भी घायल भी हुये. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बुड्ढी गांव निवासी मुजम्मिल ने गाड़ी…
हरिद्वार में नौकरानी ने घर से उड़ाए थे लाखों रुपये और सोने-चांदी के गहने. ज्वालापुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा रुड़की: हरिद्वार जिले में ज्वालापुर थाना पुलिस ने लाखों की चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए 6 लाख 24 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश…
निरीक्षण के दौरान लगभग 25 किलो मावा, 60 किलो पनीर, 150 लीटर दूध और 40 किलो क्रीम पाई गई रामनगर: दीपावली को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर दूध, दही, पनीर और खोया के कुल 6 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है. रामनगर एवं कालाढूंगी के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया मुख्यमंत्री, आयुक्त, अपर आयुक्त एवं…
पंतनगर किसान मेले में छोटे बड़े 500 स्टॉल लगाए गए हैं. किसान भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे. अपने इस दौरे में सीएम धामी पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में आयोजित किसान मेले में शिरकत करेंगे. साथ ही सीएम धामी गांधी हॉल में किसानों, छात्रों और वैज्ञानिकों को संबोधित भी करेंगे. सीएम धामी के दौरे के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रशासन सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर है. पंतनगर में 10 अक्टूबर को 88वां अखिल भारतीय किसान मेला शुरू हुआ. जिसका शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया.…
गाड़ी में बैठे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते होते टल गया. मसूरी: पर्यटन स्थल धनौल्टी से लौट रहे एक वाहन चालक को रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ गया. दिल का दौरा पड़ते समय चालक गाड़ी चला रहा था. जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया. कार सड़क के किनारे बने पैराफिट से टकरा गई. यह दुर्घटना टिहरी बाईपास मार्ग लक्ष्मणपुरी के पास नगर पालिका परिषद मसूरी के कूड़ा कलेंक्टिंग सेंटर के पास हुई. हादसे के तुरंत बाद चालक को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे…
