Author: news61uk

एक्सीडेंट के बाद सभी बच्चे सुरक्षित बताये जा रहे हैं. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. टिहरी गढ़वाल: आज सुबह-सुबह वी पुरम कोटी कॉलोनी के गेस्ट हॉउस के पास एक स्कूल बस UK09PA0104 का एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के वक्त बस में लगभग 24 बच्चे, एक मैडम, एक चालक सवार था. यह स्कूली बस बच्चों को लेकर बागी से सरस्वती विद्या मंदिर बी पुरम की ओर जा रही थी.

Read More

देहरादून: स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ा एक सरकारी पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में मकान नंबर प्लेट लगाने का कार्य बाहरी व्यक्ति को देने की बात कही गई थी। जैसे ही यह मामला सामने आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से टिहरी और उत्तरकाशी के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशों को रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए। सीएम धामी ने इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर…

Read More

हरिद्वार | हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ डिपो की रोडवेज बस निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर खड़ी एक क्रेन से जा टकराई, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में करीब छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा मंगलवार रात लगभग 10 बजे हुआ, जब रोडवेज बस हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास पहुंची, अचानक सड़क किनारे खड़ी क्रेन उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला भाग पूरी…

Read More

शासन को स्ट्रीट लाइट्स का 20 करोड़ रुपए प्रस्ताव भेजा है. जिसमें 15 करोड़ रुपए स्ट्रीट लाइट्स और 5 करोड़ रुपए का अन्य सामान हैं. देहरादून: दीपावली के अवसर सभी विभाग एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैं. इसके लिए नगर निगम देहरादून ने भी कमर कस ली है. नगर निगम छुट्टी के दिन भी 10 टीमों की तैनाती करते हुए शहर के खराब स्ट्रीट लाइट्स को सही कर रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि बरसात के दिनों में करीब 500 शिकायत आई थी. जिसके बाद लगातार टीमें स्ट्रीट लाइट्स को रिपेयर कर रही हैं. इस हफ्ते तक सभी…

Read More

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति अगले तीन वर्ष या फिर इन पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक के लिए की गई है. देहरादून: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को संविदा के आधार पर 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स मिल गए हैं. इन डॉक्टरों की नियुक्ति को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अनुमोदित किया है. मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति के लिए एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित की गई साक्षात्कार कमेटी ने वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का चयन किया है. चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बयान जारी…

Read More

पुलिस ने चार आरोपी हरचरण मल्ली, नरेंद्र, संदीप और अमृतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. देहरादून: इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर चार आरोपियों ने दून निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी कर डाली. आरोपियों ने पीड़ित को इटली भेजा, लेकिन इटली में जाकर चार महीने का वीजा दिया गया. चार महीने तक खाली बैठाकर रखा. पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्त से बचकर इटली पुलिस की सहायता ली. पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.…

Read More

देहरादून में छात्र-छात्राओं की हुड़दंग पार्टी पर जांच समिति का बड़ा एक्शन, एक छात्र पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, हॉस्टल से भी किया निष्कासित देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास पीजी हॉस्टल में पार्टी करने वाले मेडिकल छात्रों पर बड़ा एक्शन हुआ है. मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनहीनता मानते हुए एक छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है. इसके अलावा न्यूरो सर्जन के साथ अभद्रता करने करने पर उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, अन्य छात्रों पर भी 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड लगा है. गौर हो कि बीती शनिवार…

Read More

सीएम धामी ने कहा सरकार लैंड फ्रॉड के मामलों को लेकर गंभीर है. कई फर्जी भूमि लेनदेन को चिन्हित कर कार्रवाई की है. हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम धामी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प थीम पर आयोजित सोशल मीडिया प्रभारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए ‘स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ’ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है. सीएम धामी ने बताया 22 से 29 सितंबर तक उन्होंने…

Read More

प्रथम दृष्टया आयुष की मृत्यु ऊपर गीली पहाड़ी से फिसलकर पत्थरों पर गिरने के कारण होना प्रतीत हो रही है. विकासनगर: सहसपुर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के गुमशुदा छात्र आयुष दयाल का शव कोट नदी से बरामद हुआ है. पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लिया. जिसके बाद शव को निकालकर पंचायतनामा ,पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है. 12अक्टूबर को विधान कुमार ,नितेश कुमार गौरव ,अभय चौहान ,आयुष दयाल भद्राज मंदिर दर्शन के लिए ट्रैकिंग के लिए निकले थे. जिसमें आयुष दयाल पुत्र राकेश दयाल उम्र करीब 19 वर्ष…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहरवासियों को मिलेगी सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा हल्द्वानी। शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी शहर के लोगों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात पर दबाव…

Read More