Author: news61uk

अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने बताया मामले में सीबीसीआईडी जांच कराने से जुड़े निर्देश मिले हैं. जिसका आदेश जल्द जारी किया जाएगा. देहरादून: मुख्यमंत्री कार्यालय को दी गई शिकायत से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. मामला अवैध नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता का है. जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग को जांच कराने के निर्देश दिए हैं. हालांकि अभी जांच को लेकर आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ है. उम्मीद है कि शुक्रवार को सीबीसीआईडी से जांच करने से जुड़ा आधिकारिक पत्र जारी कर दिया जाएगा. अशासकीय विद्यालयों में अवैध नियुक्ति और अनियमित का मामला वैसे तो…

Read More

बिहार चुनाव में सीएम धामी का धाकड़ अंदाज देखने को मिलेगा. सीएम धामी आज बिहार के कई इलाकों में रोड शो करेंगे. देहरादून: सीएम धामी आज बिहार में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. आज सीएम धामी बिहार के गोरियाकोठी पहुंचेंगे. जहां सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के लिए प्रचार करेंगे. इसके साथ ही सीएम धामी सिवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय, वारसलीगंज (नवादा) से भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी के समर्थन भी प्रचार प्रसार करेंगे. इस दौरान सीएम धामी जनसभा व रोड शो में हिस्सा लेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन में है. यही…

Read More

देहरादून: नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। एक चोर नगर निगम की छत तोड़कर भीतर दाखिल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह छत से नीचे गिरता है…घबराता है और फिर वहां से भाग निकलता है। जानकारी के मुताबिक चोर भूमि अनुभाग कार्यालय तक पहुंच चुका था और कुछ मशीनी उपकरणों को नुकसान भी पहुंचा। हालांकि चोरी की किसी बड़ी घटना से पहले ही वह भाग खड़ा हुआ। घटना की तहरीर नगर निगम ने दो दिन बाद मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस को सौंपी है। अब इस पूरे मामले…

Read More

जलापूर्ति योजनाओं के लिए डिजिटल आईडी तैयार की जा रही है. इससे योजना की स्थिति को ऑनलाइन देखा जा सकेगा. देहरादून: भारत सरकार ने जल जीवन मिशन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, अब राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के लिए डिजिटल आईडी तैयार करें. खास बात यह है कि उत्तराखंड ने इस नई तरह के मॉड्यूल पर कदम आगे बढ़ा दिए हैं. जल जीवन मिशन उत्तराखंड के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत वैसे तो कई…

Read More

दीपावली पर वायु प्रदूषण का स्तर न बढ़े इसके लिए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अपनी कमर कस ली है. देहरादून: देश भर में दीपावली त्यौहार की धूम देखी जा रही है. त्यौहार को लेकर बाजार सच चुके हैं. लोग बाजारों में बढ़चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं. दीपावली के दौरान सबसे बड़ी चुनौती वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने की रहती है. क्योंकि आतिशबाजी के कारण दीपावली पर वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा होता है, जिसको लेकर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कमर कस ली है. दीपावली पर आतिशबाजी के कारण एयर क्वालिटी काफी अधिक खराब हो जाती है, जिसको ध्यान में रखते हुए…

Read More

रेड लाइट जंप करने वालों का लाइसेंस 3 महीने तक के लिए निलंबित करने के निर्देश दिये गये हैं. देहरादून: उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति को अमल में लाया जाएगा. इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर पहले से ज्यादा सख्ती अपनाई जाएगी. यह बात मुख्य सचिव आनंद वर्धन में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की समीक्षा करते हुए कही. जिसमें अधिकारियों को कुछ दूसरे जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए. प्रदेश में सड़क सुरक्षा पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया गया है. इस दौरान अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए…

Read More

सीएम धामी ने त्योहारों के अवसर पर अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की प्रदेश की जनता से अपील की है. खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार देर शाम चंपावत दौरे से अपने गृहक्षेत्र खटीमा पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने अपनी फील्ट को रुकवा कर सड़क किनारे खरीदारी की. सीएम धामी ने तिराहे में कुम्हार की दुकान में जाकर मिट्टी के दिए, मूर्ति व अन्य सामान खरीदा. साथ ही सीएम धामी ने कुम्हार के परिवार को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने इस दौरान दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया. साथ ही यूपीआई के…

Read More

दीपावली को मिलावट फ्री बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है. इसके लिए सैंपलिंग की जा रही है. देहरादून: दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग प्रदेशभर में सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक्टिव है. इसके लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरेली से हल्द्वानी लाई जा 8 क्विंटल मिठाई जब्त की है. इस मिठाई की गुणवत्ता संदेहास्पद पाई गई. जिसके बाद कार्रवाई की गई. आयुक्त, खाद्य सुरक्षा आर राजेश कुमार के निर्देशानुसार उपायुक्त खाद्य सुरक्षा, कुमाऊं मंडल…

Read More

आग लगने से स्कूल में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. डोईवाला: भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में सुबह लगभग 5 बजे कुछ कमरों में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे आग ने अन्य कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने स्कूल बिल्डिंग से सुबह धुआं निकलता देखा. जिसके बाद आनन फानन में इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया. आग लगने की घटनाएं बिजली की खराबी, ज्वलनशील पदार्थों के रिसाव, मानव-निर्मित…

Read More

नैनीताल। UKSSSC पेपर लीक कांड से जुड़ी सुनवाई में गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने सरकारी पक्ष की मांग पर जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। हाकम सिंह की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उन्हें इस पूरे मामले में राजनीतिक दबाव में झूठा फंसाया गया है। उनका दावा है कि उनके…

Read More