रुद्रप्रयाग की महिलाएं बद्री गाय के गोबर से आकर्षक दीये तैयार कर रही हैं. ये स्वदेशी के साथ स्वरोजगार का भी एक अच्छा जरिया है. रुद्रप्रयाग: दीपावली का पर्व नजदीक आते ही चारों ओर उल्लास, प्रकाश और उत्साह का वातावरण है. इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग की महिलाएं अपनी मेहनत और रचनात्मकता से इस पर्व को विशेष बना रही हैं. ब्लॉक जखोली के अंतर्गत जय रुद्रनाथ स्वायत सहकारिता समिति जवाड़ी से जुड़ी हिमाद्री महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बद्री गाय के गोबर से आकर्षक दीपक एवं जड़ी-बूटियों से बनी धूप का निर्माण कर रही हैं. समूह की अध्यक्ष गुड्डी देवी…
Author: news61uk
प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। रात करीब दो बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग रेस्टोरेंट की ओर भागे, जहां युवक खून से लथपथ हालत में मिला। Kainchi Dham में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आनंद…
हल्द्वानी में बरेली रोड पर गोरापड़ाव के पास तेज रफ़्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार विपिन चंद्र जोशी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। धनतेरस से ठीक पहले हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम। हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की धनतेरस पर्व की खुशियाँ छीन ली हैं। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार विपिन चंद्र जोशी (55) की दुखद मृत्यु हो गई। अचानक हुई इस मौत की खबर से लालकुआं निवासि विपिन चंद्र जोशी के पूरे…
मसूरी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. मसूरी: केम्पटी फॉल के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पेट्रोल और डीजल से भरा एक ट्रक पेट्रोल पंप के ठीक सामने अचानक गहरी खाई में गिर गया. खाई में गिरते ही ट्रक के टैंक फट गए और डीजल-पेट्रोल का तीव्र रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में आग लगने का खतरा गहरा गया. घटना सुबह के समय की है, जब देहरादून से आ रहा ट्रक, जो पेट्रोल और डीजल से पूरी तरह भरा हुआ था, केम्पटी स्थित पेट्रोल पंप पर आपूर्ति के लिए रुका था.…
हल्द्वानी में शॉर्ट सर्किट से एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. हल्द्वानी: शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बीती देर रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखते रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक रेस्टोरेंट का ऊपरी हिस्सा और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था. सामान जलकर हुआ राख: रेस्टोरेंट स्वामी ने बताया कि रेस्टोरेंट के पास ही लगे बिजली के…
उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में नशे के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है. देहरादून/पिथौरागढ़: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी घातक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण के लिए यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड पुलिस ने राज्य के सभी जनपदों में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है. अभियान के तहत इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन संचालन से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम जनता में यातायात अनुशासन के प्रति जागरुकता बढ़ाना है. जनवरी से सितम्बर 2025 तक की प्रवर्तन कार्यवाही, पुलिस मुख्यालय और यातायात निदेशालय के निर्देशन में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में…
इंद्रमणि बडोनी के नाम को समर्पित किया जाएगा मसूरी विंटर लाइन कार्निवल. बैठक में पास हुआ प्रस्ताव मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में इस साल का बहुप्रतीक्षित विंटर लाइन कार्निवल खास अंदाज में आयोजित किया जाएगा. आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम मसूरी राहुल आनंद की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई. जिसमें नगर पालिका, स्थानीय कलाकारों, होटल व्यवसायियों, व्यापार मंडल और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस बार कार्निवल को उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक, ‘पहाड़ी गांधी’ के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंद्रमणि बडोनी जी को समर्पित किया जाएगा. बैठक में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के…
ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर बड़ा हादसा, टहलते समय गंगा में गिरा पर्यटक, एसडीआरएफ की जवान तलाश में जुटे ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन कांच के पुल ‘बजरंग सेतु’ पर टहलते समय एक पर्यटक सीधे गंगा में जा गिरा. जो देखते ही देखते गंगा में ओझल हो गया. अब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है. फिलहाल, पर्यटक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. अपने दोस्तों के साथ लक्ष्मण झूला घूमने आया था पर्यटक: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीती रात हुआ है. जहां दिल्ली निवासी हेमंत सोनी (उम्र 31 वर्ष) अपने…
मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की मोर्चरी भेज दिया गया है लक्सर: कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ईट भट्टा के पास बने तालाब में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर से उपनिरीक्षक हरीश गैरोला, कांस्टेबल अरविंद चौहान व कांस्टेबल गंगा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद सभी ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला. पुलिस के अनुसार शव लगभग चार से पांच दिन पुराना…
जिला प्रशासन और पुलिस को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्थाओं की निगरानी करने के लिए कहा गया है. देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने देहरादून के पछादून क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में कथित डेमोग्राफी चेंज की जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि त्रुटियों और धोखाधड़ी की खबरों के बीच, अधिकारियों को आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर और मतदाता पहचान पत्र जैसे दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिये गये हैं. मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने कहा आधार और परिवार रजिस्टर में विसंगतियों की शिकायतों के बाद गंभीर जांच शुरू की गई…
