इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, मगर होटल में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है. पौड़ी: दिवाली की रात प्रदेश के अलग अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आई. आग लगने की इन घटनाओं में काफी नुकसान हुआ है. पौड़ी जिले के कोटद्वार में भी बावर्ची होटल में देर रात आग लगी. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. दीपावली की रोशनी के बीच उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया. तड़ियाल चौक धनीष फार्म के पास बावर्ची होटल में आग लगने की इस घटना के आसपास त्योहार…
Author: news61uk
बीकेटीसी ने बदरीनाथ और केदारनाथ में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया. देहरादून: देशभर में दिवाली धूमधाम से मनाई गई. भगवान राम की नगरी अयोध्या में 5: 26 लाख दीये जलाकर ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया गया. वहीं, बदरीनाथ धाम में भी दीपोत्सव मनाया गया. दिवाली के दिन बदरीनाथ धाम में 11 हजार दीप जलाकर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया. फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर: दीपावली पर्व को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने खास तैयारियां की थी. बीकेटीसी ने दिवाली के मौके पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये. इसके लिए बदरीनाथ मंदिर को…
नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए 20 अक्टूबर 2025 का दिन गहरा दुख लेकर आया। मशहूर अभिनेता असरानी (Asrani) का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। दीवाली के दिन यानी सोमवार को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद 20 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। असरानी के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी (Goverdhan Asrani) था। उनका जन्म 1941 में राजस्थान के जयपुर में हुआ…
दीपावली के दौरान लोग जमकर आतिशबाजी करते हैं. जिससे वायु प्रदूषण काफी दिनों तक रहता है. देहरादून: राजधानी देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक स्थिति में है. हालांकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नजर दीपावली के दिन पर है जब आतिशबाजी के बाद प्रदूषण के बढ़ने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. पिछले सालों के आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं कि देहरादून समेत तमाम शहरों में दीपावली पर एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे खराब रहता है. खास तौर पर दिवाली से पहले पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड के लिए इसे काबू करना बड़ी चुनौती है और इसलिए जन जागरूकता के साथ लगातार…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 15 और 16 सितंबर को बादल फटने की वजह से भारी तबाही हुई थी. सहस्त्रधारा से लगभग 5 किलोमीटर दूर कार्लीगाड़ गांव में बादल फटने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी अधिक नुकसान पहुंचा है. ऐसे में दीपावली त्यौहार के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावितों से न सिर्फ बातचीत की, बल्कि क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया. मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिए कि जल्द से जल्द से जल्द पुनर्निर्माण के कार्यों को…
रामनगर में हाईवे पर अचानक टस्कर हाथी आने से राहगीर खौफजदा हो गए. रामनगर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवर आबादी के आसपास तक पहुंच जाते हैं, जिससे मानव व वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है. रविवार शाम को रामनगर-भंडारपानी मार्ग पर टेड़ा गेट से आगे एक टस्कर हाथी अचानक सड़क पर आ जाने से अफरातफरी मच गई. हाथी ने वहां से गुजर रहे वाहनों का पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया. कार सवार एक परिवार ने हाथी को अपने ओर आता देख, भागकर जान…
चंडीगढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आया है. यहां उत्तराखंड मूल के व्यक्ति पर मां की हत्या का आरोप लगा है. देहरादून: चंडीगढ़ में उत्तराखंड मूल की महिला की हत्या हो गई. आरोपी ने महिला का गला कटा है. महिला की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका का बेटा ही है. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी बेटा फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है. परिवार मूल से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का रहने वाला है. ये पूरा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 40 का है. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है परिवार: मृतका…
एनएच विभाग की माने तो टीएचडीसी की टीम हाईवे का सर्वे कर चुकी है, जल्द ही ट्रीटमेंट को लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी. रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड से मॉनसून तो विदा हो चुका है, लेकिन इस साल मॉनसून प्रदेश के जो नए जख्म देकर गया है, उन्हें भरने में शायद सालों लग जाए. इस साल भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को करोड़ों का नुकसान होने के साथ ही 24 नये भूस्खलन प्रभावित जोन भी तैयार हो गए हैं, जिसमें 17 क्रिटिकल बताए जा रहे हैं. हाईवे के खस्ताहाल होने से जहां आवागमन करने में खतरा बना हुआ है, वहीं जाम…
संविदा कर्मियों और उपनल कर्मियों के लिए अलग-अलग समिति नियमावली पर चिंतन कर रही है. देहरादून: उत्तराखंड में नियमितीकरण नियमावली पर पिछले लंबे समय से बहस जारी है. कैबिनेट में नियमावली लाए जाने की चर्चाओं के बीच उपनल कर्मियों में चिंता इस बात को लेकर है कि क्या उनके मामले में भी नियमितीकरण के लिए नियमावली पर होमवर्क पूरा कर लिया गया है. दरअसल संविदा कर्मियों और उपनल कर्मियों के लिए अलग-अलग समिति नियमावली पर चिंतन कर रही है., जिससे ऐसे कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है. उत्तराखंड में दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक और…
नैनीताल — हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और जाते-जाते घर के जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई। परेशान पति ने जब पत्नी की तलाश शुरू की, तो वह एक युवक के साथ सीसीटीवी फुटेज में नजर आई। अब पति ने प्रेमी पर अपहरण का शक जताते हुए हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीते अगस्त महीने में अचानक बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गई। महिला अपना मोबाइल फोन…
