राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने युवक को मारी थी गोली, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अब खाएंगे जेल की हवा देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है. इसके साथ ही फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है. क्या था मामला? बता दे कि बीती 19 अक्टूबर को सुबह करीब 3:30 बजे कोतवाली नगर पुलिस…
Author: news61uk
बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों ने धारा 27 के तहत की तबादले की मांग, अनिवार्य तबादले न होने से नाराजगी बढ़ी देहरादून। प्रदेश में शिक्षकों के तबादले को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। शिक्षा विभाग को धारा 27 के तहत अब तक तीन हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें बेसिक शिक्षा के करीब 1500 और माध्यमिक शिक्षा के लगभग 1800 शिक्षक शामिल हैं। इस साल शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादले लागू नहीं किए, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि अन्य विभागों में कर्मचारियों के अनिवार्य तबादले किए गए, लेकिन शिक्षा विभाग में इस प्रक्रिया को…
राजधानी के आराघर स्थित एक निजी अस्पताल की चिकित्सकीय लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। आरोप है कि सिजेरियन डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में कॉटन की पट्टी (गॉज) छोड़ दी, जिसके चलते पेट में संक्रमण फैल गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के खुलासे के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सीएमओ मनोज शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित की और अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. साथ ही शहीदों के परिजनों से मुलाकात की. देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. सीएम धामी ने पुलिस और अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के सभी कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किए…
दिवाली पर सीएम धामी ने सरकार से संगठन तक के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी मिले. देहरादून: दिवाली का दिन उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियों में रहा. दिवाली के दिन सीएम धामी की पॉलिटिकल मुलाकातों ने खूब सुर्खियां बटोरी. इस दिन सीएम धामी ने कई पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की. जिसके कई आसार निकाले गये. वहीं, इसके बाद सीएम धामी ने कई विधायकों से भी मुलाकात की. इसे भी पॉलिटिकल पंडितों ने कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा. आइये आपको इन मुलाकातों के बारे में विस्तार से बताते हैं. सीएम धामी की मुलाकातों का…
देहरादून में बीती रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान में भीषण आग लग गई. देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत दीपावली की रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन फानन में आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की 2 गाड़ियां पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. पुलिस अनुसार आग दीपावली के मौके पर रॉकेट आकर गिरा था, जिससे आग धधकी. फिलहाल पुलिस आग लगने…
देहरादून में पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी. देहरादून: देश भर में दीपावली की धूम है, दो दिन दीपावली होने की वजह से चारों तरफ जगमगाती लाइटों के साथ लोगों के चेहरे पर भी खुशी है. हर कोई अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहा है, लेकिन राजधानी देहरादून में पुलिस के द्वारा मनाई गई दीपावली बेहद खास रही. देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशों पर शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिसकर्मी अकेले घर में मौजूद बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाते हुए दिखाई दिए. पुलिसकर्मियों का कहना है जिनके परिवार किसी कारणवश उनके पास मौजूद नहीं होते…
रुड़की में दिवाली की रात अलग अलग घटनाएं हुई. सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने तत्काल मामलों को संभाला रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के मंदिर में रखे दिए से अचानक आग लग गई. घर में आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. जिसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली. आग लगने से घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया. रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में गोल्डन हाउसिंग सोसायटी न्यू आदर्श नगर…
इंजीनियर्स का मानना है सेवा विस्तार और प्रभारी व्यवस्था के कारण मुख्य अभियंता से लेकर सहायक अभियंता स्तर तक की पदोन्नतियां प्रभावित हो रही है. देहरादून: उत्तराखंड में ऊर्जा निगम वैसे तो तमाम मामलों को लेकर चर्चाओं में रहता है, लेकिन इस बार परेशानी की वजह खुद निगम के अफसर ही हैं. दरअसल निगमों में सेवानिवृत्ति के बाद भी बड़े पद पर बैठे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है. यही नहीं विभिन्न पदों पर प्रभारी व्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है. लिहाजा अब इंजीनियर्स को ऐसी व्यवस्था के चलते खुद के प्रमोशन पर संकट आने का डर सताने लगा…
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में देर रात ओल्ड लंदन हाउस भवन में लगी आग, आग पर दमकल कर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू. नैनीताल: शहर के ओल्ड लंदन हाउस नाम से प्रसिद्ध भवन में एक बार फिर आग लग गई. रात करीब 3 बजे ब्रिटिश कालीन भवन में आग लगने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने भवन में आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. आग की चपेट में आने से करीब तीन दुकानें जलकर राख हो गई. एसपी सिटी डॉ. जगदीश…
