Author: news61uk

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर…

Read More

हल्द्वानी: जिले के जिला जज हरीश गोयल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने शुक्रवार को हल्द्वानी उपकारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय से बातचीत कर यह जाना कि बंदियों को किन-किन व्यवस्थाओं का लाभ मिल रहा है। अधिकारियों ने कुछ बंदियों से भी बातचीत कर उनके रहन-सहन और सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों…

Read More

हल्द्वानी साकेत कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक झोपड़ी में आग लगने से जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. हल्द्वानी: बीती देर रात हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी में बटाई पर रहने वाले एक परिवार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया. धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. झोपड़ी में लगी भीषण आग: घटना के समय झोपड़ी में रहने वाला परिवार दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था. गनीमत रही कि झोपड़ी के अंदर…

Read More

नर्सिंग होम में ऑपरेशन होने के बाद महिला बीमार रहने लगी, दूसरे अस्पताल में सर्जरी के दौरान पेट से पट्टी का गोज निकला था देहरादून: राजधानी देहरादून के एक नर्सिंग होम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. महिला के पेट में पट्टी का गोज छोड़े जाने के मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है. महिला के पेट में पट्टी का गोज छोड़ने की जांच शुरू: तीन सदस्यीय जांच कमेटी में एसीएमओ डॉ प्रदीप राणा, कोरोनेशन अस्पताल के सर्जन डॉक्टर आरके टम्टा, वरिष्ठ गायनोकोलॉजिस्ट डॉ…

Read More

वाहन चालक तुन की लकड़ी के गिल्टे ले जा रहा था, वो वन विभाग की टीम को वैध कागजात नहीं दिखा पाया देहरादून: वन विभाग ने देहरादून IT पार्क पर अवैध पेड़ कटान से भरी गाड़ी को छापा मार कर पकड़ा. वाहन को जब्त करके कानूनी कार्रवाई के लिए आगे भेजा गया है. राजधानी देहरादून में खुलेआम लकड़ी तस्करी की घटना से हड़कंप मच गया. IT पार्क से पकड़ी अवैध पेड़ कटान की लकड़ी से भरी गाड़ी: शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय वन प्रभाग मसूरी ने अवैध पेड़ कटान पर कार्रवाई करते हुए देहरादून आईटी पार्क में लकड़ी के गिल्टों से भरे वाहन को…

Read More

अल्मोड़ा से दुखद घटना सायं लगभग 3.00 से 04.00 बजे कनारीछीना के पास एक ऑल्टो कार UK 01 TA 1564 लगभग 30 मी0 गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 02 युवक सवार थे। जिसमें एक युवक की दुःखद मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक और मृतक के शव को खाई से निकाला गया। घायल- नीरज 30 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी- पारखेत बागेश्वर मृतक- महिपाल उम्र 35 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह निवासी-जमराड़ी बैंड अल्मोड़ा

Read More

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हल्द्वानी पुलिस ने लाखों की चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. हल्द्वानी: पहाड़ी जनपदों से चरस खरीद कर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचने आए एक तस्कर को उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2 किलो से अधिक चरस बरामद हुई है. बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपए आंकी जा रही है. आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस तस्कर के तार खंगाल रही है. आरोपी पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा…

Read More

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के गांव में आयोजित रामलीला के दौरान कुछ युवकों ने उत्तराखंड की महिलाओं पर पटाखे फेंक दिए थे पौड़ी गढ़वाल: कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में रामलीला के दौरान हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस खुद हंगामे में फंस गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों ने पुलिस टीम को दौड़ा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 22 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 महिलाओं समेत 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश…

Read More

युवक को मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ना से रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है. घर के बाहर बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़कर तेज आवाज निकालने की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर युवक के परिवार ने ना सिर्फ हमला कर दिया, बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ डाली. पुलिस टीम पर हमला होते ही हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर दूसरी टीम मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा…

Read More

देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को दिया 3E का मैसेज, जानें ये क्या है? देहरादून: यातायात के नियमों का उल्लंघन और जाम देहरादून ट्रैफिक पुलिस के सामने बड़ी समस्या रहती है. इसी साल अगस्त के महीने में एक ऐसा मामला सामने आया था जब हेलमेट नहीं पहनने के कारण एक शख्स का 42 बार चालान हो गया था. इसके बावजूद वो शख्स ट्रैफिक नियमों को तोड़ता रहा. अब देहरादून पुलिस ने एक और पहल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने को की है. यातायात पुलिस की अनोखी पहल: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता…

Read More