Author: news61uk

उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. जिसमें कई बड़े अफसरों के नाम हैं. देहरादून: उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए हैं. शासन की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में सूबे के 16 आईपीएस अधिकारी और 8 पीपीएस यानी प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इसके साथ कुछ जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं. उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजी अभिनव कुमार को राज्य खुफिया प्रमुख नियुक्त किया है. इसके अलावा इस ट्रांसफर लिस्ट में आईपीएस अधिकारी पीवीके प्रसाद, अभिनव कुमार और…

Read More

चमोली शाम भारतीय समयानुसार 18:47:18 बजे उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र चमोली क्षेत्र में और गहराई लगभग 5 किलोमीटर थी। हल्के झटकों के कारण स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। भूकंप का विवरण: समय: 18:47:18 (IST), अक्षांश: 30.50 N, देशांतर: 79.34 E, गहराई: 5 किमी, केंद्र: चमोली, उत्तराखंड जिलाधिकारी  गौरव कुमार ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने…

Read More

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा देवला मल्ला, कुंवरपुर के पास तुषार टेंट हाउस के सामने हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भिजवाया। हालांकि, दो युवकों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन…

Read More

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुआलालंपुर में अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात कर कहाकि क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. कुआलालंपुर: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कुआलालंपुर में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय विकास और वैश्विक चुनौतियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई एक पोस्ट में, जयशंकर ने कहा, “आज सुबह कुआलालंपुर में @SecRubio से मिलकर खुशी हुई. हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की सराहना करता हूं.” आज सुबह कुआलालंपुर में @SecRubio…

Read More

देहरादून: नियमितीकरण को लेकर उपनल कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दस नवंबर से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। देहरादून जिला कार्यकारिणी की रविवार को वर्चुअल बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से लगभग 22 हजार कर्मचारी 15-20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नियमितीकरण को कह चुके हैं, लेकिन अफसरों की सुस्ती से कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। इसे लेकर उपनल महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर देहरादून जिला कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक हुई।…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार। देहरादून- महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दून पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मनमोहन नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 351(3)/69 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।…

Read More

हल्द्वानी: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी और नैनीताल के लिए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान जारी किया है। सीओ यातायात नितिन लोहनी ने बताया कि यह प्लान 27 और 28 अक्तूबर को लागू रहेगा। सोमवार को सुबह 11 बजे तक फ्लीट के हल्द्वानी पार करने तक पूरे वीवीआईपी रूट पर भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे रहेगा डायवर्जन प्लान फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने पर लालकुआं से हल्द्वानी की दिशा में आने वाले वाहन लालकुआं ओवरब्रिज से पहले डिवाइडर के पास…

Read More

देहरादून: जिले के विभिन्न इलाकों में आज चार रेलवे फाटक 12 घंटे तक बंद रहेंगे। यह कदम रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य के चलते उठाया गया है। रेलवे की ओर से उपजिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि रायवाला स्टेशन का फाटक संख्या 20बी, कॉसरो-डोईवाला के बीच फाटक संख्या 28सी, हर्रावाला-देहरादून के बीच फाटक संख्या 38बी और हर्रावाला-देहरादून के बीच फाटक संख्या 41बी 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और किसी…

Read More

प्रशासन ने सार्वजनिक उपयोगिता कार्यों पर लगाई सख्त शर्तें, अनुमति से अधिक खुदाई पर होगी FIR देहरादून।  जनपद देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में विभिन्न मार्गों पर रोड कटिंग, अंडरग्राउंड पाइपलाइन, और मोबाइल टावर स्थापना की अनुमति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में यूपीसीएल, गेल, यूयूएसडीए, एडीबी सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के प्रस्तावों को सशर्त अनुमति दी गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही किए जाएंगे और 10 नवंबर के बाद ही अनुमति प्रभावी होगी।  सार्वजनिक उपयोगिता कार्यों की अनुमति, लेकिन सख्त निगरानी के…

Read More

उधम सिंह नगर के खटीमा में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, कार्यक्रम में सीएम धामी शिरकत करेंगे. खटीमा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खटीमा के रेलवे पार्क में बने छठ घाट पर सोमवार को भव्य छठ महोत्सव का पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजन किया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जहां इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रहे हैं. वहीं खटीमा में 35 वर्षों से आयोजित हो रहे छठ महोत्सव की पूर्वांचल समाज द्वारा सभी तैयारियां को लगभग पूर्ण कर लिया गया है. पूर्वांचल समाज की महिलाओं के तीन दिन के व्रत…

Read More