सीएम धामी ने 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत छह विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की. साथ ही सीएम धामी ने प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस दौरान सीएम धामी ने कहा “जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा.” मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत छह विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें दन्या से आरा…
Author: news61uk
उत्तराखंड के रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद घर में शिक्षक का जला हुआ शव बरामद, शक के दायरे में केयरटेकर, जांच पड़ताल जारी रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के कौशल्या फेज 2 कॉलोनी स्थित एक घर में महिला का जला हुआ शव मिला है. जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. महिला 14-15 सालों से एक व्यक्ति (केयरटेकर) के साथ घर में रहती थी. महिला किच्छा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी और कुछ समय से बीमार चल रही थी. पुलिस ने केयरटेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…
जीप की टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाकी दो कारों को भी को नुकसान हुआ है. मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां हनीमून होटल के पास खड़ी गाड़ियों पर एक जीप अचानक अनियंत्रित होकर चढ़ गई. हादसे में तीन कारें और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि उस वक्त कोई व्यक्ति वाहनों के भीतर मौजूद नहीं था, वरना घटना गंभीर रूप ले सकती थी. स्थानीय लोगों के अनुसार हनीमून होटल के आगे पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण सामग्री (सीमेंट, बजरी आदि)…
दून अस्पताल के सामने युवक पर फायरिंग करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. देहरादून: दून अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने आईटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है. विवाद के कारण आरोपी के कहने पर उसके साथियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस घटना में शामिल 5 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. ये है मामला: दरअसल,…
नैनीताल एसएसपी आईपीएस प्रह्लाद नारायण मीणा का ट्रांसफर, उतार-चढ़ाव वाला रहा दो साल का कार्यकाल, खूब चर्चाओं में रहे मीणा नैनीताल: बीती रोज उत्तराखंड में शासन ने कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. जिसमें नैनीताल जिले के एसएसपी का भी तबादला किया गया है. जिसके तहत आईपीएस प्रह्लाद नारायण मीणा से नैनीताल की जिम्मेदारी वापस लेते हुए मंजूनाथ टीसी को नया कप्तान बनाया गया है. अगर आईपीएस मीणा के कार्यकाल की बात करें तो नैनीताल एसएसपी रहते हुए उनका दो साल का कार्यकाल उतार-चढ़ाव वाला रहा. बता दें कि आगामी 3 और 4 नवम्बर को धामी सरकार ने…
प्राधिकरण स्तर पर अधिकांश कार्य पहले ही पूरे किए जा चुके हैं. बाकी कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा रहा है. देहरादून: आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए 3 नवंबर से प्रभावित भू-स्वामियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करेगा. साथ ही रजिस्ट्री से पहले सभी भू-स्वामी से एक शपथ पत्र (अफिडेविट) लिया जाएगा. जिसमें यह उल्लेख होगा कि रजिस्ट्री की तारीख से 15 दिनों के भीतर वह अपने प्रभावित निर्माणों को खुद ध्वस्त करेंगे, यदि निर्धारित अवधि में ऐसा नहीं किया जाता,तो एमडीडीए,पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेंगे. इस प्रक्रिया में भू-स्वामी को किसी प्रकार…
बरेली निवासी एक व्यक्ति ने थाना प्रेमनगर में धर्मांतरण मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी. देहरादून: अवैध रूप से धर्मान्तरण के सम्बन्ध में थाना प्रेमनगर में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमे की विवेचना के दौरान पांच आरोपियों को तलब करने के लिए पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया. न्यायालय के आदेश पर आगरा पुलिस ने जिला कारागार आगरा में निरुद्ध 5 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने पांचों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है. दरअसल, बरेली निवासी एक व्यक्ति…
हल्द्वानी। रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं से हल्द्वानी शहर की सड़केँ लाल हो चुकी है, आज हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक परिवार के घर में कोहराम मचा दिया है। यहां नैनीताल की तरफ से आ रही इनोवा कार ने बरेली रोड पर गांधी इंटर कॉलेज के पास सड़क पार कर रही शहनाज (23) को टक्कर मार दी। वाहन के तेज रफ्तार होने के कारण युवती कार के बोनट से टकराकर कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। सिर पर चोट लगने से गंभीर घायल युवती की एसटीएच में इलाज…
देहरादून। अखबार बांटने के बहाने एक हॉकर्स का एकतरफा प्रेम जताना उसे भारी पड़ गया। महिला से जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने और लज्जा भंग करने के मामले में अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए एक साल के कठोर कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला प्रेमनगर क्षेत्र का है। आरोपी हॉकर्स शैलेंद्र सिंह कनैठा वहां अखबार वितरित करता था। वह लंबे समय से एक महिला के घर अखबार डालता था और धीरे-धीरे एकतरफा प्रेम का इजहार करने लगा। कभी मिलने को कहता, तो कभी अपने मोबाइल नंबर के साथ “कॉल करो” लिखकर अखबार डालता।…
सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं देहरादून: अगर आपकी पांच लाख से अधिक सालाना इनकम है तो ऐसे राशन कार्ड धारक अपात्र की श्रेणी में आ गए है. पात्र नहीं है और उसके बाद भी राशन कार्ड बनवा कर मुफ्त का राशन लेने वालों पर विभाग अब कार्रवाई करने की तैयारी में है. फिलहाल ऐसे लोगों को एक सप्ताह का मौका दिया जा रहा है कि वह खुद अपना राशन कार्ड विभाग को सरेंडर कर दे. अगर कोई राशन कार्ड धारक एक हफ्ते में अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करता है…
