राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा दीमापुर (नागालैण्ड) में आयोजित हुई रेड रन मैराथन 3.0 प्रतियोगिता दिमापुर।30 अक्टूबर 2025 का दिन उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण बन गया, जब चमोली जनपद के छोटे से गांव लुन्तरा (पो. नंदानगर) की बेटी कुमारी अनीशा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 प्रतियोगिता की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा…
Author: news61uk
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज…
आरोपी युवकों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया रुद्रपुर: आईटीआई थाना पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद घटना को सड़क हादसे में तब्दील करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से एक हॉकी और डंडे बरामद किए हैं. साथ ही टक्कर मार कर घायल करने वाली कार को भी कब्जे में लिया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला किया. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. उधम सिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र…
तबादला लिस्ट में 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लिया गया है. इन्हें पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में जिम्मेदारी दी गई है. रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र एक्शन में हैं. एसएसपी मणिकांत मिश्र ने 9 निरीक्षकों के तबादले किये हैं. साथ ही 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लिया है. इन तीन 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पीआरओ एसएसपी पुलिस कार्यालय से किच्छा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है. किच्छा कोतवाल धीरेन्द्र कुमार को पीआरओ पुलिस कार्यालय बनाया…
देहरादून में आज तीन शोभा यात्रा निकाली जाएंगी. जिसे लेकर दून पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. देहरादून: :31 अक्टूबर को प्रकाश पर्व के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा के मद्देनजर यातायात प्लान किया गया है. शोभा यात्रा दोपहर 1 बजे से शाम 6 तक निकलेगी. साथ ही रन फॉर यूनिटी को लेकर भी सुबह के समय डाइवर्जन प्लान किया गया है. वहीं, श्री 1008 श्री मज्जिन्नद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मद्देनजर निकलने वाली शोभायात्रा का रूट प्लान किया है. यह शोभायात्रा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निकलेगी. प्रकाश पर्व शोभा यात्रा यातायात प्लान शोभा…
गोल्ज्यू महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को सहेजना और नई पीढ़ी को उससे जोड़ना है. अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम है. ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में शुरू हुए सात दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव में कला, संगीत और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. देशभर के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी लोक परंपराओं और नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. गुरुवार को जीजीआईसी ड्योरीपोखर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए मल्ला महल पहुंची. यहां दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया…
उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण को लेकर भी एक बार फिर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. देहरादून: लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद पहाड़ी राज्य उत्तरांचल यानी उत्तराखंड मिला. राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर जहां सरकार एक तरफ रजत जयंती वर्ष के रूप में राज्य स्थापना दिवस मना रही है तो वहीं उत्तराखंड राज्य का गठन के लिए बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को लेकर भी राज्य सरकार बड़ी तैयारी कर रही है. उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल ने बताया कि स्वाभाविक रूप से यह सर्वाधिक और सर्वसाधारण सत्य है कि…
प्रदेशभर में हर साल इगास व बग्वाल लोकपर्व को धूमधाम से मनाया जाता है. देहरादून: राज्य स्थापना को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार, प्रदेश के 25वें स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है. जिसके तहत प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य रूप से अगले एक साल तक प्रदेश भर में बृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. जिसकी शुरुआत उत्तराखंड के लोकपर्व इगास/बग्वाल के साथ ही शुरू हो जाएगी. दीपावली त्यौहार के 11वें दिन उत्तराखंड राज्य में बूढ़ी दीपावली यानी इगास का आयोजन किया जाता…
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित भागीरथी धाम के समीप एक बच्चे के गंगा में डूबने की खबर है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शाम तक बच्चे का सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रांतर्गत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी गुरुवार को अपने अन्य साथियों के साथ शाम करीब 4 बजे गंगा नदी में नहाने गया था। बताया गया कि नदी की गहराई का सही अनुमान न लगा पाने के कारण वह अचानक गहराई में चला गया और…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गायत्री शक्ति पीठ के सामने रोड पर चेकिंग के दौरान राजा शानू पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को…
