Author: news61uk

राष्ट्रपति 3 नवंबर को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेगी. इसके बाद सड़क मार्ग से राजभवन जाएंगी. रामनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय नैनीताल जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है. जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया राष्ट्रपति 3 नवंबर को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेगी. जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वह सड़क मार्ग से नैनीताल राजभवन के लिए रवाना होंगी. जहां रात्रि…

Read More

राजधानी देहरादून में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. देहरादून: फर्जी वेबसाइट बनाकर निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. साइबर ठगों ने पीड़ित को मोटे मुनाफे का प्रलोभन देकर 46 लाख रुपए की ठगी कर डाली. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ठगी की जांच कर रही है. फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी: जानकारी के अनुसार डालनवाला…

Read More

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव आज से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेगा. जिसके कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. देहरादून: आज से उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष उत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत होने जा रही है. उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के मौके पर आज सीएम धामी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम धामी राज्य की उपलब्धियों के साथ ही चुनौतियों के बारे में जानकारी देंगे. साथ ही सीएम धामी आने वाले सालों का रोडमैप भी बताएंगे. सीएम धामी अपनी सरकार के कामों की भी रिपोर्ट देंगे. राज्य स्थापना दिवस के मौके तीन नवंबर को विधानसभा विशेष सत्र बुलाया जा रहा है. जिसमें…

Read More

रूद्रपुर-उधम सिंह नगर जनपद के पीपल पड़ाव रेंज के अन्तर्गत तिलपुरी इलाके में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ जंगल से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही हाथी पास में बने एक गड्ढे में जा गिरा, जो दलदल में बदल चुका था। वही हैरानी की बात यह है कि हाथी पिछले 15 घंटे से अधिक समय तक दलदल में फंसा तड़पता रहा… लेकिन वन विभाग उसे बाहर निकालने में नाकाम साबित हुआ। रेस्क्यू टीम और मशीनें मौके पर पहुंचीं, कोशिशें भी की गईं, लेकिन हाथी को निकालने में…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय शासन के पूर्व के आदेश संख्या-654 (जुलाई 2016) और संख्या-154 (4 फरवरी 2019) के आधार पर लिया गया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की गई संस्तुति के आधार…

Read More

देहरादून। कारगी चौक के निकट स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ बेकरी में काम करने वाले तीन आरोपितों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपित छात्राओं को जबरन बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान शोर मचने पर लोग एकत्र हो गए। इस दौरान दो आरोपितों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पहुंचे भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और बेकरी सीज करने…

Read More

पी०आर०डी० जवानों की मुख्य मांगों हेतु कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन एवं हडताल पर जाने के सम्बन्ध मे उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि विगत कई वर्षों से पी०आर०डी० की मूलभूत मांगे समान कार्य समान वेतन एवं पी०आर०डी० स्वयंसेवक के स्थान पर पी०आर०डी० कार्मिक किये जाने पर आतिथि तक किसी भी प्रकार का निर्णय नही लिया गया है, जबकि पूर्व मे विभिन्न पत्रचार (ज्ञापन) एंव मीडिया के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किये जाने का प्रयास करते आ रहे है, किन्तु अब प्रतीत होता है, कि सकार द्वारा पी०आर०डी० हित मे किसी भी प्रकार का सकारात्मक निर्णय नहीं…

Read More

हरिद्वार के रुड़की में बुंगगावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा पुल के पास शुक्रवार देर शाम एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार की शाम को सचिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर अपने साले काका निवासी ग्राम अनेकरी हरिद्वार के साथ बाइक पर अनेकरी गांव जा रहा था। जैसे ही दोनों तेलपुरा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक…

Read More

ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए नदी पार करनी पड़ती है. जिसमें जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है. पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ जिले के सीमांत ब्लॉक मुनस्यारी के 6 गांवों-रिंगू, गैला, राप्ती, वल्थी, मदकोट और चुलकोट के लगभग तीन हजार से अधिक ग्रामीण पिछले चार महीने से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं. मंदाकिनी नदी पर बना अस्थायी पुल और पैदल रास्ता आपदा में बह गया. जिसके बाद से अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है. हालत यह है कि नदी पार करने के लिए लगी ट्रॉली भी चार महीने से हवा…

Read More

कनाडा के सरे-वैंकूवर में भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल को शुरू किया गया है. सीएम धामी ने इसे लेकर वीडियो संदेश दिया. देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड की लोकभाषाओं, गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी को AI से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. इसके लिए अमेरिका के सिएटल और कनाडा के सरे-वैंकूवर में भाषा डेटा कलेक्शन पोर्टल (Bhasha AI Portal) का भव्य शुभारंभ किया गया. इस ऐतिहासिक पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वीडियो संदेश के जरिए किया. इस पोर्टल के जरिए गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं के करीब 10 लाख (1 मिलियन) शब्द, वाक्य, कहावतें, और कहानियाँ एकत्र…

Read More