हल्द्वानी में 16 साल की गर्भवती नाबालिग का निकाह कराने पर हड़कंप। युवक की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने माता-पिता पर बाल विवाह अधिनियम और युवक पर POCSO के तहत मुकदमा दर्ज किया। जानें पूरा मामला। हल्द्वानी: हल्द्वानी में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ 16 वर्ष की गर्भवती नाबालिग का जबरन निकाह करा दिया गया। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी युवक की मां की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसके बाद किशोरी के माता-पिता और निकाह करने वाले युवक…
Author: news61uk
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही किमी की दूरी हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट के राजमा चावल में मरा हुआ कॉकरोच निकला। जिसको लेकर जब स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट संचालक के बात की गई तो वह अपनी गलती मानने के बजाए कहने लगे की उन्होंने स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में कॉकरोच मारने की दवाई डाली है जिसके कारण कॉकरोच खाने में घुस गए। शनिवार करीब 5 बजे लक्ष्य सहाय, सुरेल सैफी व जाहिद अली खाना खाने के लिए हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में गए जिसके बाद उन्होंन दो पनीर डोसा, आलू पूरी व राजमा चावल…
हल्द्वानी। कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हादसे का शिकार हो गया। ज्योलीकोट के समीप दो गांव क्षेत्र में मटियाली बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में चालक समेत दिल्ली के 16 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी 15 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया हुआ था। दर्शन के बाद शनिवार देर रात पर्यटक टेंपो ट्रैवलर से…
देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य का जनपद देहरादून में 03.11.2025 को प्रस्तावित आगमन / भ्रमण / प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआई भ्रमण के दौरान शहर के निर्धारित मार्ग का प्रयोग किया जाना है। कार्यक्रम हेतु महानुभावों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत उपयोग में लिये जा रहे मार्गो को जीरो जोन किया जाना है। जिस कारण वीवीआईपी भ्रमण के दौरान शहर क्षेत्र के निम्न स्कूलों को असुविधा एवं समस्या का सामना करना पड़ सकता है:- अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की आख्या 31.10.2025 के क्रम में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उपरोक्त वर्णित समस्त स्कूलों में 03 नवम्बर, 2025…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी देहरादून में तमाम रूट डायवर्ट रहेंगे. देहरादून: शहर मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में यातायात प्लान किया गया है और यह यातायात प्लान 2 नवंबर और 3 नवंबर तक रहेगा. साथ ही 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 तक भारी वाहनों के लिए नो-एन्ट्री प्लान भी तैयार किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लैंडिंग के 10 मिनट पहले कैंब्रियन हॉल स्कूल से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा. साथ ही वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा…
देहरादून 01 नवम्बर, 2025। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंध की जायें। मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए…
मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकपर्व इगास के अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील वसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की तथा राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की स्थलीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान जान-माल की क्षति उठाने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक कुलदीप सिंह नेगी वन श्रमिक एवं सते सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित…
देहरादून। उत्तराखंड में पुराने बिजली मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज़ी से चल रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अब तक 3,30,295 उपभोक्ताओं के मीटर स्मार्ट मीटरों से बदले जा चुके हैं। गढ़वाल मंडल में कुल 9,62,035 विद्युत उपभोक्ताओं में से 1,46,183 उपभोक्ताओं को अब स्मार्ट मीटर की सुविधा मिल चुकी है। इसमें देहरादून दक्षिण विद्युत वितरण खंड में सबसे अधिक 32,606 मीटर लगाए गए हैं। वहीं, कुमाऊं मंडल के 6,25,833 उपभोक्ताओं में से 1,84,112 मीटर बदले जा चुके हैं। इस क्षेत्र में काशीपुर वितरण खंड (उधम सिंह नगर) में सबसे ज्यादा 25,874 मीटर बदले गए हैं।…
रूद्रपुर साइबर थाना पुलिस ने बीएसएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 60 लाख रुपये हड़पने वाले फर्जी सीबीआई अधिकारी को हरियाणा के गुड़गांव गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर को व्हाट्सएप कॉल कर मनी लॉंड्रिंग में फंसाने का डर दिखाकर 16 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नैनीताल जिले के बैतलग्घाट निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर ने बीते जुलाई में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया…
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल जल पुलिस और थाना पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सर्च…
