धामी सरकार का विज़न हुआ साकार, आढ़त बाजार परियोजना देहरादून को दिला रही नई दिशा आढ़त बाजार से तहसील चौक तक चौड़ीकरण परियोजना को मिली गति, एमडीडीए ने शुरू की रजिस्ट्री प्रक्रिया सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी परिसम्पत्तियों की रजिस्ट्री हेतु मुख्य अभियंता एच.सी.एस. राणा और संयुक्त सचिव गौरव चटवाल अधिकृत मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना को साकार करने पर जुटा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर के यातायात दबाव को कम करने और सड़क ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। आढ़त बाजार से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत प्रभावित परिसम्पत्तियों के…
Author: news61uk
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की चौखुटिया के लोगों से मुलाकात, चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने पर वार्ता, सीएम धामी ने दिया ये आश्वासन देहरादून: उत्तराखंड के चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किए जाने को लेकर स्थानीय लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों से स्थल निरीक्षण करने की बात कही. साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ ही हर मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया. बता दें कि चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए सीएम धामी…
कीर्तिनगर के ढूंढ प्रयाग घाट पर पूजा के दौरान हादसा, अलकनंदा में डूबे महिला और पुरुष, गांव में पसरा मातम श्रीनगर: टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है. जहां अलकनंदा नदी में एक महिला अचानक बह गईं. जिसे बचाने के नदी में उतरा शख्स भी तेज बहाव में बह गया. देखते ही देखते दोनों पानी में ओझल हो गए. वहीं, इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है. जानकारी…
दिनांक 30.10.2025 को थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जौंक, स्वर्गाश्रम निवासी 13 वर्षीय बालक आदित्य रतूड़ी, पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी, अपने छोटे भाई विनय (आयु 11 वर्ष), किरायेदार कौशल (आयु 22 वर्ष) तथा पड़ोसी कर्मवीर (आयु 23 वर्ष) के साथ शाम के समय भागीरथी धाम के पास गंगा नदी किनारे घूमने गया था। घूमने के दौरान आदित्य, विनय एवं कौशल गंगा नदी में कुछ दूरी तक आगे बढ़ गए। अचानक तीनों तेज धारा में बहने लगे। इस बीच कर्मवीर ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। उसने विनय और कौशल को तो सुरक्षित बाहर निकाल…
सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर वैकुंठ चतुर्दशी मेले का वर्चुअल शुभारंभ किया. श्रीनगर: पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में पौराणिक एवं प्रसिद्ध वैकुंठ चतुर्दशी मेले का मंगलवार को रंगारंग आगाज हुआ. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मेले का शुभारंभ किया. आवास विकास मैदान में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीनगर का यह मेला उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा, आस्था और लोकसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है. यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने,…
हरिद्वार के पावर हाउस पथरी क्षेत्र में सरकारी सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को आज धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। कारवाई से पूर्व अवैध रूप से बनी संरचना को नोटिस दिया गया था। नोटिस की मियाद पूरी होने के एक सप्ताह के बाद सिंचाई विभाग और नगर प्रशासन की टीम ने जाकर इसे ध्वस्त कर दिया। हरिद्वार जिले में एक षड्यंत्र के तहत सरकारी भूमि पर दर्जनों की संख्या में अवैध मजारें बना दी गई हैं जिन्हें प्रशासन द्वारा नोटिस देकर हटाने की कारवाई की जा रही है। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि…
चंपावत जिले के लोहाघाट के डूंगरा बोरा इलाके में कार खाई में गिरी, दर्दनाक सड़क हादसे में दो की हुई मौत एक अन्य घायल. लोहाघाट: चंपावत जिले में मंगलवार 4 नवंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. डूंगरा बोरा से लोहाघाट को आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना स्थल पर खाई में उतर रेस्क्यू अभियान चलाया. घटना के मुताबिक, चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक…
उत्तराखण्ड के नगरों में स्वच्छता और बुनियादी ढाँचे को मिला नया आयाम मुख्यमंत्री ने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में काशीपुर में मंगलवार को राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में,…
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार सुबह बाबा नीब करौरी महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में दर्शन किए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा। राष्ट्रपति के दर्शन के बाद मंदिर को पुनः भक्तों के लिए खोल दिया गया। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल की कड़ी निगरानी…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का मंदिर समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
