देहरादून में ड्रग लाइसेंस और GST के बिना करोड़ों की नकली दवाइयां बेचने पर 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया. देहरादून: उत्तराखंड निकली दवाइयों के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने फिर बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने बिना ड्रग लाइसेंस और बिना जीएसटी के फर्जी फार्मा कंपनी खोलकर दवाइयों का करोड़ों का व्यापार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गैस्ट्रो, ब्लड प्रेशर और पेन किलर जैसी सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली नकली दवाई कई राज्यों में सप्लाई की हैं. एसटीएफ के एसआई नरोत्तम बिष्ट ने थाना…
Author: news61uk
काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार इलाके में मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में फर्नीचर कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के उजाला नगर निवासी असलम सैफी की खेड़ा, गौलापार में फर्नीचर की दुकान थी। मंगलवार देर शाम असलम अपने रिश्ते के भाई नासिर के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें याद आया कि उनका हेलमेट दुकान में ही…
मुख्यमंत्री के राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष उत्सव को भव्य बनाने कार्यक्रम स्थल पर 24×7 कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में डीएम तड़के पहुंचे कार्यक्रम स्थल राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव पर माननीय प्रधानमंत्री के एफआफआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम को भव्य बनाने तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर 24×7 कार्यों की मॉनिटरिंग के दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सुबह तड़के 5:30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंच तैयारियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में देहरादून में पहली बार महिला क्रिकेट लीग की शुरुआत हो रही है जो 25 नवंबर से देहरादून के अलग अलग क्रिकेट ग्राउंड्स पर आयोजित होगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयोजक पीसी वर्मा ने देहरादून के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि देहरादून में पहली बार महिला क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है इस लीग के लिए जो भी इच्छुक खिलाड़ी है वो 8 नवंबर से 20 नवंबर तक एसोसिएशन के हाथी खाना रायपुर कार्यालय से निशुल्क पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते है।साथ ही उन्होंने बताया कि…
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत पर्यटन विभाग, अल्मोड़ा द्वारा आज एक विशेष “ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अभियान के दौरान युवाओं को पर्वतीय खेलों और साहसिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा कैंट क्षेत्र के डोलीडाना इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि यह…
ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में जेवर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 नवंबर 2025 के बाद जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर होने वाली जनसभा में दो लाख से अधिक नागरिक भाग लेंगे। जेवर एयरपोर्ट का असली नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरणा (यीडा) यमुना सिटी बसा रहा है। यीडा की यमुना सिटी में जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण बनकर तैयार हो गया है। जेवर एयरपोर्ट का असली नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है। यह एयरपोर्ट गे्रटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध नगर जेवर के पास स्थापित हुआ है। इसी कारण आम बोलचाल की भाषा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम जेवर एयरपोर्ट पड़ गया है। जिस प्रकार दिल्ली में स्थापित एयरपोर्ट का पूरा नाम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है किन्तु उस एयरपोर्ट…
नई दिल्ली। 22 बच्चों की मौत से जुड़े जहरीले कफ सिरप मामले में लंबे समय से फरार चल रही सहआरोपी ज्योति सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्योति, मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी है और उस पर सबूत छिपाने व अपराध में मदद करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, ज्योति परासिया में एक मेडिकल स्टोर चलाती थी। सोमवार को एसआईटी ने उसे परासिया से हिरासत में लिया। डीएसपी जितेंद्र जाट के मुताबिक, फरारी के दौरान ज्योति बैंगलुरु और बनारस में छिपी रही। इस दौरान उसने जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की भी कोशिश की…
कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के बाद अब सीधे बैसाखी, मकर संक्रांति जैसे बड़े स्नान साल 2026 में होंगे हरिद्वार: साल के अंतिम स्नान कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरिद्वार में भक्तों की भारी भीड़ देखते ही बन रही है. सुबह 3:50 के बाद शुरू हुए गंगा स्नान में अब तक लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं. चारों तरफ जहां तक नजर जा रही है, वहां पर भक्तों की भारी भीड़ ही दिखाई दे रही है. कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब: कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा…
आईटीआई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल व दो तमंचों सहित अभियुक्त दबोचा, साथी फरार रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद उधमसिंहनगर की पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में थाना आईटीआई पुलिस ने एक बार फिर अवैध असलहों की सप्लाई में लिप्त एक शातिर को दबोचा है। थाना आईटीआई पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शिवलालपुर अमर झंडादृगुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव की ओर जाने वाली सड़क पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से मौ०…
उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र में सीएम धामी ने सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया, विशेष सत्र को चर्चा के लिए एक दिन और बढ़ाया गया देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने राज्य गठन की पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान तक का विस्तृत खाका खींचा. साथ ही सदन के सामने आगामी सालों में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया. वहीं, विशेष सत्र को चर्चा के लिए एक दिन और बढ़ाया गया है. ऐसे में बुधवार सरकार अपना जवाब देगी. सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान…
