Author: news61uk

चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया यात्रियों की चेक पुकार के बीच लोगों ने बस को रोक कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाला। बुधवार को को समय करीब रात्रि 8:00 बजे के बाद एक वाहन संख्या UK07 PA 7650 ( बस) जो कि पुलिस चौकी भद्रकाली से ऋषिकेश की ओर जा रहीं थी। जैसे ही बस हर्बल गार्डन के पास पहुंची अचानक बस के इंजन में आग लगने के कारण धुआं उठने लगा. जिस सम्बंध में बेखबर वाहन चालक को पता ही नहीं चला इस बीच यातायात ड्यूटी से लौटते हुए कांस्टेबल मोहम्मद अनीश एवं मेहताब ने…

Read More

राज्य कैबिनेट की बैठक में आज हम निर्णय हुए हैं प्रस्तावित बैठक में कुल 6 प्रस्ताव पर मोहर लगी है इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली कर रहे कैबिनेट को ब्रीफ । कैबिनेट बैठक में कृषि और कृषि कल्याण विभाग में 46 पद सृजित करने का फैसला लिया गया है जबकि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार बागेश्वर में खनन को लेकर बढ़ाया जाए निरिक्षण जिसके तहत 18 पद बढ़ाये गए उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिसिमन 2012 के तहत आसान बैराज से भट्टा फाल तक बाढ़ को रोकने के लिए 5 निर्माण कार्यों को मंज़ूरी pwd के 5 गेस्ट हाउस भवनों को मॉनिटइज़…

Read More

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज… पंचायत चुनाव पर हो सकता है बड़ा फैसला उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 जून को सचिवालय में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना जताई जा रही है। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। उत्तराखंड शासन पहले ही पंचायतों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 31 जुलाई तक बढ़ा चुका है, और आरक्षण से संबंधित अधिसूचना भी…

Read More

गुमखाल से सतपुली एनएच 119 (नया एनएच-534) पर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में हुई कार्यवाही प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित…

Read More

आज देहरादून के नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल व मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल से भेंट कर मोहल्ला समिति में हुए फर्जीवाड़े पर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही व करोड़ों की लूट की रिकवरी हेतु ज्ञापन प्रेषित किया। उल्लेखनीय है की कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने देहरादून नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में मोहल्ला समिति का भ्रष्टाचार प्रमुखता से उठाया था। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि हमने RTI व पत्राचार के माध्यम से 2019 से 2024 तक मोहल्ला समिती में भारी…

Read More

1,जून 2025 को फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय शीर्ष निकाय का संक्षिप्त पुनर्गठन यह ध्यान में रखते हुवे किया गया की संस्था “अखिल भारतीय स्तर पर” कारोबारियों के हित में “अनुभवी मार्गदर्शन” में कार्य कर सके |फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल ( सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत), समस्त भारत के कारोबारियों के विभिन्न संगठनों के एक शीर्ष संस्था है और अखिल भारतीय व्यापार मंडल महासंघ व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं का एक राष्ट्रीय शीर्ष निकाय है और 16 नवंबर 2017 को अखिल भारतीय कार्य क्षेत्राधिकार के तहत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था।…

Read More

उत्तर प्रदेश सरकार से फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी आर के गौर प्रतिनिधि मंडल के साथ से मिले और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई

Read More

भाजपा नेता विपिन शर्मा को बहादराबाद मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित बूथ संख्या 62 हनुमंतपुरम में बूथ अध्यक्ष राजकुमार मलिक की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त बहादराबाद मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजकुमार मलिक ने कहा कि विपिन शर्मा कर्मठ इमानदार और बेदाग छवि के व्यक्ति हैं। जनता के प्रति इनका समर्पण एवं निष्ठा तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति विपिन शर्मा के निष्ठा समर्पण को देखते हुए उन्हें पार्टी…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग ने देश में मतदान भारत निर्वाचन आयोग ने देश में मतदान प्रक्रिया सरल एवं सुगमता के दृष्टिगत बीते कुछ समय में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए हाल में विभिन्न प्रावधानों में जरूरी बदलाव किए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 तक सीमित कर दी गई है। ऊंची इमारतों/कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे। मतदाता सूची अपडेशन के लिए, मृत्यु पंजीकरण का डेटा सीधे आरजीआई डेटाबेस से प्राप्त…

Read More

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट पर बायोमाइनिंग के बाद खाली हुई जमीन पर वृक्षारोपण शुरू किया। प्रदूषण नियंत्रण और हरियाली बढ़ाने के लिए 8000 बांस के पौधे लगाए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट पर कचरे की बायोमाइनिंग के बाद खाली हुई जमीन पर वृक्षारोपण की शुरुआत की। लैंडफिल साइट पर पल्यूशन कंट्रोल करने के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने के लिए यहां 8000 बांस के पौधे लगाए गए हैं। इससे पहले भलस्वा लैंडफिल साइट पर भी बांस के पौधे लगाए…

Read More