Delhi Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का हृदय स्थल लाल किला मेट्रो स्टेशन सोमवार शाम एक भीषण धमाके से थर्रा उठा। शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास स्थित पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार में हुए जबरदस्त धमाके ने पूरे इलाके में मौत का तांडव मचा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में अब तक 8 लोगों के मारे जाने और 24 के घायल होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं और मुंबई समेत अन्य महानगरों को भी…
Author: news61uk
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैण्ट, देहरादून में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड @25 “रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने 13 जिलों के उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों को भी पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने राज्यभर के एस्ट्रो टूर गाइड एवं…
मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित उत्तराखण्ड की रजत जयंती के मौके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित हुआ दो दिवसीय समारोह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का…
मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रोएक्टिव निगरानी करें अधिकारी: मुख्य सचिव पूर्ण और गतिमान घोषणाओं का वित्तीय और भौतिक अपडेट प्रस्तुत करें तथा जिनके क्रियान्वयन में समस्याएं आ रही है उनका विवरण भी दें गतिमान घोषणाओं का 3 दिन में और जिनके क्रियान्वयन में बाधाएं आ रही हैं उनमें समस्या की प्रकृति बताते हुए 7 दिन में विवरण दें गणतंत्र दिवस,स्वतंत्रता दिवस और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई घोषणाओं को प्राथमिकता में लेने के दिए निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों…
सीएम धामी ने चमोली के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन प्रांगण में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया. गैरसैंण: उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार उत्तराखंड रजत जयंती महोत्सव मना रही है. 1 नवंबर से शुरू कार्यक्रम 11 नवंबर तक जारी रहेंगे. 9 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम देहरादून स्थित एफआरआई में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. उन्होंने 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. वहीं अगले दिन प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के प्रांगण में…
चमोली जिले में सोमवार को वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. थराली: उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा चमोली जिले में नारायणबगड़ के गढ़कोट इलाके में हुआ. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. नारायणबगड़ थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि चमोली में नारायबगड ब्लॉक के मींग गधेरा-हंसकोटी- खेनोली मोटर मार्ग पर एक वाहन (Uk_TA 2296 बोलेरो) गड़कोट लेलाछिमा तोक के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा…
हरिद्वार जिले में मंगलौर की सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे बारातियों पर पुलिस ने कार्रवाई की. रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बारातियों को शादी का एक अलग और हैरान करने वाला शगुन दिया है. दरअसल, मंगलौर क्षेत्र से अपनी जान जोखिम में डालकर लापरवाह तरीके से काफिला निकाल रहे बारातियों पर हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई की है. बताया गया है कि बारात में शामिल वाहनों की खिड़कियों से कुछ बाराती बाहर निकल कर हूटर बजाते हुए हाईवे से गुजर रहे थे. इस पर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग करने पर 7 वाहनों पर ऑनलाइन…
रुड़की में पुलिस ने महिला के दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. रुड़की: हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने जब युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया. वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में…
भूने हुए चने अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, हाई फाइबर और हाई प्रोटीन कंटेंट के कारण डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं, जानिए कैसे… डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाइयां ही काफी नहीं हैं. अन्य सावधानियां भी जरूरी हैं. खास तौर पर, खान-पान में बड़े बदलाव जरूरी हैं. ऐसे में, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. नियमित व्यायाम भी ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि भुने हुए चने खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. आज की खबरों…
मुक्तेश्वर क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों की ओर से रात के अंधेरे में जमीनों को खुर्दबुर्द करने और अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं की भनक तक तहसील प्रशासन को नहीं लग पा रही है। जानकारी के अनुसार मुक्तेश्वर के सरगाखेत अस्पताल के समीप शनिवार रात अवैध रूप से मशीन चलाकर खनन करने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, खनन से निकला मलबा सड़क किनारे कलमट पर डाल दिया गया, जिससे भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा गिरने के कारण बांज के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने…
