उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, साइलेज नीति में संशोधन समेत अन्य विभागों के प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है. बुधवार को सचिवालय में शुरू हुई मंत्रिमंडल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दरअसल, उपनल कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में संभावना बताई जा रही है कि मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कोई फार्मूला तय कर सकती है. हालांकि, इन कर्मचारियों के नियमितीकरण में आरक्षण का पेंच…
Author: news61uk
पत्रकार पर हमले के बाद प्रशासन एक्शन में, ऊंचा पुल क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त हल्द्वानी। ऊंचा पुल क्षेत्र में अवैध निर्माण की कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार तड़के प्राधिकरण की टीम ने नजूल भूमि पर बन रही निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त कर दिया। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व पत्रकार दीपक अधिकारी ने नहर पर हो रहे अतिक्रमण की कवरेज कर प्रशासन का ध्यान इस अवैध निर्माण की ओर आकर्षित किया था। इसी दौरान क्षेत्र के दबंग लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह…
देहरादून। राजधानी देहरादून में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने बुधवार सुबह बड़ी रेड शुरू की है। विभाग की कई टीमें एक साथ शहर के नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर तैनात हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शहर के प्रमुख बिल्डर राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, कसीगा स्कूल के संचालक रमेश बत्ता, शराब कारोबारी कमल अरोड़ा और प्रदीप वालिया समेत कई कारोबारियों के यहां की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि टीमें एमकेपी रोड, धरमपुर स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड स्थित ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। शुरुआती जानकारी के…
समय की बचत के साथ ही बिचौलियों का काम होगा खत्म उत्तराखंड में 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा वर्चुअल सिस्टम देहरादून। उत्तराखंड सरकार जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने जा रही है। राज्यभर में वर्चुअल लैंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में शुरू की जाएगी, जिसके बाद लोग बिना किसी बिचौलिए के घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री कर सकेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि इस…
देहरादून। महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखंड की शान स्नेह राणा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने स्नेह राणा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और संघर्षशीलता से न केवल देश बल्कि उत्तराखंड का भी नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय…
नई दिल्ली: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। नई नियुक्ति के साथ ही पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए दो अहम समितियों के अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस पुनर्गठन…
देहरादून में अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार से चैंबर निर्माण की मांग की. उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रदर्शन बड़ा रूप लेगा. देहरादून: शहर के पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चैंबर निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सड़क पर 2 घंटे का सांकेतिक जाम रखा. अधिवक्ताओं ने सरकार को आने वाले समय में प्रदर्शन को और तेज किए जाने की चेतावनी भी दी है. मंगलवार को देहरादून के अधिवक्ताओं ने जिला जज न्यायालय परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने का विरोध किया. बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का क्या कहना है कि न्यायालय परिसर में वकीलों और अन्य…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद फैन्स के बीच अफरा-तफरी मच गई। धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, और उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। अब उनकी बेटी और अभिनेत्री एशा देओल ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है और पिता की सेहत को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। बेटी ने क्या कहा एशा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया कि उनके पिता बिल्कुल जीवित और स्वस्थ…
साइबर क्राइम और साइबर कानून पर हुई चर्चा देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे साइबर क्राइम और साइबर कानून पर चर्चा की। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से उनके नई दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे साइबर क्राइम…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर को हमें प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के रूप में इस्तेमाल करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करना है।…
