उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से नया अपडेट सामने आया है. देहरादून: उपनल कर्मचारियों के मामले में धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया है, जिसके बाद उपनल कर्मचारियों को नियमित किए जाने पर सरकार को अब जल्द फैसला लेना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि हाईकोर्ट पहले ही इन कर्मचारियों को नियमित किए जाने के लिए नियमावली बनाई जाने के आदेश कर चुका है, जबकि ऐसा नहीं होने की स्थिति में उपनल कर्मी अवमानना याचिका लगा चुके हैं. सरकार की रिव्यू पिटीशन खारिज: उत्तराखंड में उपनल…
Author: news61uk
हल्द्वानी में शांति योग धाम चैम्पियनशिप का शुभारंभ मंत्री ने कहा – योग और रोग विलोम शब्द, फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला योग हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक दीदिप्तिमान हो रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग अब भारत की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ विश्व का स्वास्थ्य…
देहरादून: उत्तराखंड शासन के गृह सचिव शैलेश बगौली ने उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने के साथ ही विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्यवासियों से भी सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने का आग्रह भी किया। शुक्रवार को सचिवालय में गृह सचिव शैलेश बगौली ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस दौरान गृह सचिव ने कहा कि राज्यों के बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहे। साथ ही…
उत्तराखंड की पहली ग्रीन बिल्डिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब बीजेपी कांग्रेस के नेता खुलकर इस बारे में सवाल कर रहे हैं. देहरादून: राजधानी देहरादून शहर के बीचों-बीच बना रही राज्य की पहली ग्रीन बिल्डिंग को लेकर न केवल कांग्रेस बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी अब सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. ग्रीन बिल्डिंग को लेकर हरीश रावत ने राज्य और केंद्र सरकार के साथ-साथ कार्यदाई संस्था पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ग्रीन बिल्डिंग को लेकर सवाल खड़े किये हैं. देहरादून के पुराने रोडवेज डिपो की…
हल्द्वानी: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। देशभर से पहुंचे हिंदी प्राध्यापक, शोधार्थी और साहित्यकारों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी साहित्य ने स्वाधीनता संग्राम की अग्नि को शब्दों और विचारों की शक्ति से सदैव प्रज्वलित रखा है। यह समाज को नई दिशा देने वाला सशक्त माध्यम है। उन्होंने साहित्य की ऐतिहासिक भूमिका और उसकी सामाजिक उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। इसी दौरान उत्तराखंड…
उत्तराखंड पुलिस ने 15 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के आरोपी को दुबई से पकड़ा, इंटरपोल ने किया रेड कार्नर नोटिस जारी। उत्तराखंड पुलिस की सीबीसीआईडी टीम ने यूएई से एक वांछित अपराधी को प्रत्यर्पित करवाया। पिथौरागढ़ निवासी जगदीश पुनेठा नाम का आरोपी, 2021 में अपने साथियों के साथ निवेश पर आकर्षक रिटर्न के बहाने कई लोगों को ठगने के आरोप में धोखाधड़ी के एक मामले में दर्ज होने के बाद से फरार था। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज आरोपी ने दुबई भागने से पहले कथित तौर पर लोगों से 15 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी।…
दिल्ली से नेपाल जा रही कार किच्छा में दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, तीन घायल उधमसिंहनगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से नेपाल जा रही डिज़ायर कार किच्छा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार नेपाल मूल की महिला जयंती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रीति भट्ट, करन सिंह और सुवास गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस…
उत्तराखंड : हरिद्वार जिले में एक और अवैध मजार धामी सरकार ने ध्वस्त की सरकारी भूमि पर अवैध संरचना में कोई नहीं मिले अवशेष हरिद्वार: जिले की लक्सर तहसील में सुल्तानपुर के पास गांव नेहादपुर सुठारी धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त कर दिया।सरकारी भूमि पर बनी इस अवैध संरचना को दो सप्ताह पूर्व नोटिस दिया गया था। जानकारी के मुताबिक एसडीएम सौरभ अस्वल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर ये कारवाई की गई और पहले पूरे क्षेत्र को किया गया भारी संख्या में सुरक्षा…
सरकार शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी है. इसी क्रम में शैक्षणिक रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण पर डेडलाइन दी गई है. देहरादून: उत्तराखंड में विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण पर डेडलाइन दी गई है. इस दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा के अंतर्गत छात्रों के सभी शैक्षणिक दस्तावेजों को डिजिलॉकर में अपलोड करना होगा. राज्य में साल 2021 से 2024 तक के सभी रिकॉर्ड्स विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड करने के निर्देश जारी हुए हैं. प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों के शैक्षणिक रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण अब बड़ी चुनौती बन गया है. दरअसल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दस्तावेजों के डिजिटलीकरण को लेकर समय…
उत्तराखंड शासन ने अहम कदम उठाया है. जिसके तहत पदोन्नति में शिथिलता को दूर करने की कोशिश की गई है. देहरादून: उत्तराखंड शासन ने सरकारी सेवकों की पदोन्नति में शिथिलता प्रदान करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 द्वारा जारी उत्तराखंड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अधीनस्थ सेवा में शिथिलीकरण संशोधन नियमावली, 2025 के तहत अब शिथिलता की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट, पारदर्शी और व्यवहारिक बनाया गया है. सरकारी सेवकों के लिए पदोन्नति में शिथिलता के नए नियम तय किए गए हैं. सरकार ने उत्तराखंड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलता संशोधन नियमावली…
