Author: news61uk

उत्तराखंड: हाल ही में कुछ जगहों पर कूटरचित यानी फर्जी दस्तावेजों के जरिए बाहरी लोगों को बसाने के मामले सामने आए हैं. जिस पर सीएम धामी ने सख्ती दिखाई है. जिसके तहत सीएम धामी सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन साल में बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली दौरे के दौरान बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर तमाम विषयों पर चर्चा किया था तो…

Read More

सऊदी अरब में उमरे पर गए भारतीय तीर्थ यात्रियों का जत्था एक बड़े हादसे का शिकार हो गया है। इस भीषण बस हादसे में 45 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार भारत से उमरा करने गए इन लोगों की बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई. जिससे बस में आग लग गई. हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुल 54 लोग 9 नवंबर को यहां से जेद्दा गए थे। वे 23 नवंबर को लौटने वाले थे. इन 54 लोगों में से चार लोग रविवार को अलग-अलग कार से मदीना गए,…

Read More

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध का दोषी करार दिया है. तीन जजों की ट्रिब्यूनल ने इस मामले में शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है. जस्टिस गुलाम मुर्तजा की अगुवाई वाली तीन जजों की ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला छह पार्ट में सुनाया, जो 400 पेज में है. जस्टिस मुर्तजा की अगुवाई वाली ट्रिब्यूनल में जस्टिस मोहम्मद शफीउल आलम महमूद और जस्टिस मोहम्मद मोहितुल हक एनाम चौधरी भी हैं. ट्रिब्यूनल ने कहा है कि हमने मानवाधिकार संगठन और अन्य संगठनों की कई रिपोर्ट्स पर विचार किया…

Read More

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारियों के साथ चार घंटे की बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों को तेज करने और सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप सभी जनपदों में कार्यों का समयबद्ध संपादन सुनिश्चित किया जाए। हाल ही में कुछ स्थानों पर कूटरचित…

Read More

राजधानी देहरादून के कई सरकारी हॉस्पिटलों में डॉक्टरों की कमी लंबे समय से बनी हुई है. देहरादून: देहरादून जिले के सरकारी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी बनी हुई है. राजधानी के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बीते लंबे समय से चली आ रही है, हालांकि इस कमी को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से कदम भी उठाई जा रहे हैं. लेकिन स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव के कारण जिले के स्वास्थ्य केंद्र रेफर सेंटर बन रहे हैं, जिस कारण मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरोनेशन…

Read More

अल्मोड़ा लमगड़ा ब्लॉक में बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. अल्मोड़ा: लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. गांव के बीचों-बीच स्थित घर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. गले का गलोबंद गायब होने और शरीर पर चोट के निशान मिलने से लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. शांत पहाड़ी क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द से जल्द…

Read More

अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिगों को भगाकर ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया. अल्मोड़ा: जनपद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद किया है. पुलिस की तत्काल कार्रवाई से एक बार फिर अल्मोड़ा पुलिस की सतर्कता और तत्परता सामने आई है. 11 नवंबर 2025 को अल्मोड़ा क्षेत्र से दो नाबालिग किशोरियों बिना बताए घर से लापता हो गई थी. किशोरियों की मां द्वारा 13 नवंबर को कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था. मामले की…

Read More

हल्द्वानी में में जानवर के अवशेष मिलने के बाद तनाव फैल गया. सांप्रदायिक माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला. हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित उजाला नगर में रविवार देर रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब स्थानीय लोगों ने आबादी वाले क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना दी. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना की खबर फैलते ही कई हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना…

Read More

मसूरी के भगत सिंह चौक की घटना, स्पा सेंटर पर पत्थर फेंकने के बाद शुरू हुआ विवाद, लोगों ने की कार्रवाई की मांग मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी एक बार फिर देर रात हुए हंगामे को लेकर चर्चा में है. रविवार की रात भगत सिंह चौक पर एक युवक और कुछ युवतियों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चौक पर करीब आधे घंटे तक…

Read More

देहरादून : उपनल आंदोलन से जुडी इस वक़्त की बड़ी खबर,आंदोलनरत उपनल महिला कर्मी की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत। पति पत्नी दोनों हैँ उपनल कर्मी,पिछले एक हफ्ते से परेड मैदान में चल रहे धरने में हो रहे थे शामिल। उपनल महासंघ ने डिप्रेसन के चलते महिला की मौत होने का लगाया आरोप,कहा-सरकार ने नहीं ली आंदोलन की सुध,इसी से डिप्रेशन में आई महिला कर्मी की हुई मौत। आंदोलन स्थल पर दिवंगत महिला कर्मी को दी गई श्रद्धांजलि,नीलम डोभाल उपनल के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में कनिष्क सहायक के पद पर थी कार्यरत।

Read More