ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025 देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इसके लिये भर्ती विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि बीते एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 287 चिकित्सकों तथा 180 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला) के रिक्त पदों पर राज्य चिकित्सा सेवा…
Author: news61uk
बम धमकी के बाद दिल्ली की अदालतों में कार्यवाही ठप, परिसर पूरी तरह खाली कराए गए नई दिल्ली। दिल्ली की कई जिला अदालतों में मंगलवार को आए बम धमकी भरे ई-मेल ने पूरे न्यायिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया। संदेश मिलते ही अदालत परिसरों को एहतियातन खाली करवा दिया गया और सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अचानक बढ़ाई गई सुरक्षा ने पूरे शहर में चिंता का माहौल बना दिया। अदालतों में अचानक हाई अलर्ट बम धमकी मिलने के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को पूरी तरह से खाली कर दिया…
15 सितंबर की रात अतिवृष्टि में हो गया था क्षतिग्रस्त नंदा की चौकी पुल की मरम्मत को हरी झंडी , 16 करोड़ की डीपीआर पास 1992 की गलती अब नहीं दोहराई जाएगी , ओपन फाउंडेशन हटेगा, वेल फाउंडेशन बनेगा सोमवार देर रात से एप्रोच मार्ग पर टाइल्स बिछाने का काम शुरू देहरादून। प्रेमनगर और आसपास के लाखों लोगों की सबसे बड़ी समस्या रहे नंदा की चौकी पुल को लेकर आखिरकार राहतभरी खबर सामने आई है। पांवटा साहिब राजमार्ग पर स्थित यह पुल 15 सितंबर की रात अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अब इसकी मरम्मत के लिए 16 करोड़…
दुकान में था करीब 1 करोड़ अधिक का स्टॉक आग की चपेट में दुकान के सभी मोबाइल, LED, LCD, चार्जर, कवर, म्यूजिक सिस्टम, एसेसरीज आदि जलकर हुई राख देर रात 10:30 बजे हुई घटना करीब 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू हालांकि आग लगने की क्या वजह रही, अभी तक यह पता नहीं चल पाया https://www.youtube.com/watch?v=KuPDLIiTdr4
झटका : अब हर रजिस्ट्री पर 25 हजार की जगह देने होंगे 50 हजार देहरादून। सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क 25 हजार रुपये से बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। अब हर रजिस्ट्री पर 50 हजार रुपये शुल्क देना होगा। इसे राजस्व बढ़ोतरी की दिशा में बेहतर कदम माना जा रहा है। इससे पहले 2015 में रजिस्ट्री शुल्क को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया गया था। इस संबंध में सोमवार को वित्त विभाग के आदेशों के बाद महानिरीक्षक निबंधन (आईजी स्टांप) कार्यालय की ओर से भी सभी जिलों को पत्र जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दिया. देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. राज्य में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अब 3% की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% हो गया है. राज्य में इन कर्मचारियों को इस महंगाई भत्ते का लाभ जुलाई महीने से मिलेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से…
नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप से फ्रॉड करने वाले चार आरोपी अरेस्ट किए हैं. नैनीताल: पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप से फ्रॉड करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अलग-अलग शहरों के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज की तहरीर पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड व खातों में मोटी रकम के हस्तांतरण का डाटा मिला है. आरोपित क्षेत्र में रहकर बीते एक सप्ताह से ऑनलाइन गेमिंग में पैसा…
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की चुनावी तस्वीर साफ। 321 पदों के लिए 2266 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, जबकि 27,221 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। 20 नवंबर को मतदान और 22 नवंबर को मतगणना होगी। जिलावार उम्मीदवारों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें। देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब कुल 321 पदों के लिए 2266 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यह आंकड़ा नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद सामने आया है, जिससे साफ है कि अधिकांश रिक्त पदों पर चुनाव नहीं होगा। बड़ी संख्या में…
सार्वजनिक स्थानों में बैठकर जाम छलकाना युवकों को पड़ा भारी, कुल 42 व्यक्ति दबोचे छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियाँ कसने वाले शराबियों पर सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा सार्वजनिक स्थानों, होटल–ढाबों एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्रियों से छुट्टी के समय राह चलने वाली महिलाओं पर शराब के नशे में फब्तियाँ कसने की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 17/11/2025 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा विभिन्न टीमें गठित की गईं।…
देहरादून में अवैध विकास पर जीरो टॉलरेंस, शिमला बाईपास क्षेत्रों में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त और अवैध व्यावसायिक निर्माण सील उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर तेज की गई प्रवर्तन कार्यवाही, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी जारी रहेगी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी सेक्टरों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में आज शिमला बाईपास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें कई अवैध निर्माणों…
