नैनीताल। कानपुर से घूमने आए कुछ पर्यटकों को तल्लीताल क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा कार में लगाए गए जैमर को तोड़कर कार ले जाना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। हालांकि बाद में गलती स्वीकारने पर जुर्माना भर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। मंगलवार को कानपुर निवासी अभिषेक अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार तल्लीताल पुलिस चौकी के समीप ही पार्क कर दी। पुलिस की ओर से कई बार मुनादी के बाद भी वाहन नहीं हटाया गया, जिस पर पुलिस ने नियम अनुसार कार में पार्किंग जैमर…
Author: news61uk
रुड़की के शख्स ने शहर के नामी डॉक्टर का नंबर गूगल से ढूंढा, उस नंबर पर कॉल करने के बाद ठगी का शिकार हो गया रुड़की: हरिद्वार जनपद के रुड़की में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां पर साइबर ठगों ने एक शख्स को ठगी का शिकार बनाया है. शख्स की मां के बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये उड़ा दिए. आरोप है कि यह पूरी वारदात गूगल पर नंबर सर्च कर डॉक्टर से संपर्क करने और उसके बाद फोन पर भेजे गए लिंक से धोखाधड़ी वाला एप डाउनलोड कराने के बहाने अंजाम दी…
हल्द्वानी : मलेशिया के कुआलालंपुर में 8 से 17 नवंबर तक आयोजित कॉमनवेल्थ अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में उत्तराखंड के नन्हे खिलाड़ी तेजस तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का मजबूत परिचय दिया है। तेजस ने क्लासिकल फॉर्मेट में खेले गए 9 राउंड में 5.5 अंक अर्जित किए और अपनी स्टेंडर्ड फिडे रेटिंग में 42 पॉइंट की बढ़त दर्ज की। अंतिम मैच में हार के कारण वह पदक से मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन अत्यंत प्रभावशाली रहा। वहीं, कॉमनवेल्थ ब्लिट्ज इवेंट में तेजस ने अपनी बिल्ट्ज़ रेटिंग में 48 पॉइंट की बढ़त दर्ज करते हुए अंडर–8…
पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट; डीएम तक आया मामला, चित्रा कालरा को प्रतिष्ठित संस्थान में स्नातक बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दाखिला; चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, वहन करेगा जिला प्र्रशासन व संस्थान स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार; जल्द ही ऋण माफी का भी करवाएंगे समाधान जिला प्रशासन की बदल गई है अब कार्यशैली; ऋण माफी से लेकर शिक्षा व रोजगार तक; देहरादून : जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 बहने चित्रा एवं हेतल ने जिलाधिकारी सविन…
समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सख्त, विकास कार्यों में समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण प्रगति के निर्देश धौलास–आमवाला आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, मार्च 2026 तक लक्ष्य पूर्ण करने के आदेश देहरादून । मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आज प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना और लंबित योजनाओं में गति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। उपाध्यक्ष तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। योजनाओं को…
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड के दो दिवसीय नवम् महाधिवेशन देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उक्त बात प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को अधिकारी क्लब, यमुना कॉलोनी में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड के दो दिवसीय नवम् महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, स्कूल, अस्पताल, और पेयजल जैसी बुनियादी…
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले — “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए” यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख—एमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और…
उत्तराखंड: उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार अब और अधिक सख्ती और संवेदनशीलता के साथ काम करने जा रही है। मंगलवार को सचिवालय स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में प्रदेश में सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, दुर्घटनाओं के कारणों और भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए जाने वाले सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएम धामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनजीवन से जुड़ा अहम मुद्दा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने भी मुलाकात की. देहरादून: राजधानी देहरादून की पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चैंबर निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले आठ दिन से प्रदर्शन कर रहे है. पूरे दिन कचहरी में सभी गतिविधियां बंद रखने का फैसला लिया गया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने भी मुलाकात की, जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से 15 सदस्यों की एक कमेटी गठित कर जल्द सुझाव मांगे हैं. साथ ही आश्वासन दिया कि प्रशासन इन सुझावों को जल्द से जल्द सरकार…
आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को इसे बुझाने में 4 घंटे लगे रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस गोदाम के सामने स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग भड़क उठी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. फायर स्टेशन रामनगर में देर रात वसीम नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि गैस गोदाम के सामने कबाड़ के गोदाम में…
