Author: news61uk

कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम होने की संभावना को देखते हुए भारतीय रेलवे ने शुरू की तैयारी देहरादून से चलने वाली कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द, जान लीजिए उत्तर भारत में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम होने की संभावना को देखते हुए भारतीय रेल ने सर्दियों की विशेष तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक कुल 24 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीमों ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर सील लगाई, प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस संयुक्त कार्रवाई को अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें प्राधिकरण पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरा। यह अभियान राजधानी में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर निर्णायक…

Read More

सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार जनता के लिए संवेदनशील है. जिसे देखते हुये ये फैसला लिया गया है. देहरादून: राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को बड़ा राहत देते हुए 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस को यथावत रखने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 21 नवंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया है. इस संबंध में परिवहन विभाग के सचिव बृजेश संत ने अधिसूचना जारी कर दी है. परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने मोटरयान अधिनियम,…

Read More

ग्रामीणों ने महिला पर हमला करने वाले गुलदार को तुरंत शूट करने की मांग की है. पौड़ी: जिले में पिछले कुछ महीनों से जंगली जानवरों के हमलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. गुलदार के बढ़ते हमलों से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है. खिर्सू विकासखंड में घर के पास घात लगाए गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने श्रीनगर–कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध किया. महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में श्रीनगर कोटद्वार राष्ट्रीय…

Read More

Dehradun:उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में करीब साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य की 11.29 ग्राम स्मैक जब्त करने के बाद मादक पदार्थ की तस्करी कर रही एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सपेरा बस्ती में गश्त के दौरान स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार की गई। महिला के कब्जे से 11.29 ग्राम अवैध स्मैक के अलावा करीब 23 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध महिला तस्कर की पहचान सपेरा बस्ती की रहने वाली सावली नाथ (30) के रूप में हुई…

Read More

देहरादून : राजधानी देहरादून में दर्दनाक हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के थानो मार्ग पर हुई। जहां भूमिया मंदिर के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि कार देहरादून एयरपोर्ट की ओर जा रही थी। इसी बीच कार कुड़ियाल मोड़ पर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे।घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।…

Read More

सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड का सबसे बड़ा सम्मान है ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ आगामी 26 नवम्बर को उत्तर प्रदेश राजभवन में दिया जायेगा सम्माान देहरादून,  भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री व डॉ. धन सिंह रावत को स्काउट एंड गाइड आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान और नेतृत्व के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार आगामी 26 नवम्बर को उत्तर प्रदेश राजभवन, लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल…

Read More

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने हिन्दू वादी नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को हुए बबाल और तोड़फोड़ मामले में सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट पोस्ट करने पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तीन हिन्दू वादी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जिसमें से एक नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है. बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर क्षेत्र में गौवंशीय पशु का अवशेष मिलने के मामले में हुए बबाल के बाद तोड़फोड़ में 40 से 50…

Read More

वन क्षेत्राधिकारी और उप वन क्षेत्राधिकारियों को तीन साल में एक बार मिलने वाला वर्दी भत्ता 3,000 रुपए कर दिया गया है देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में फील्ड कर्मचारियों को वर्दी भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है. काफी समय से वनकर्मी इसकी मांग कर रहे थे. अब नए साल से पहले उनकी इस मांग को पूरा किया गया है. उत्तराखंड शासन ने साल के अंत में वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए वर्दी भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ते में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी कर…

Read More

वन विभाग के ड्राइवर मनीष बिष्ट की कार को रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी रामनगर: नेशनल हाईवे 309 पर पिरूमदारा के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दुर्घटना में वनकर्मी मनीष बिष्ट (35 वर्ष) की मौत हो गई. घटना सुबह लगभग 3 बजे की है, जब वन विभाग का बोलेरो वाहन (UK04GD165) और अर्टिगा कार (UK19TA1342) आमने-सामने भिड़ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. बोलेरो वाहन चला रहे वनकर्मी मनीष बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई. वन तस्करों को पकड़ने जा रहे वन…

Read More