एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने नैनीताल जिले के 6 इंस्पेक्टर और 14 दारोगाओं को ट्रांसफर करके नई पोस्टिंग दी है हल्द्वानी: नैनीताल कमान संभालने के बाद जनपद के कप्तान द्वारा जिले में तैनात निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं. 6 निरीक्षकों यानी पुलिस इंस्पेक्टर सहित 14 उप निरीक्षकों यानी दारोगाओं को इधर से उधर किया गया है. हल्द्वानी कोतवाल से जिम्मेदारी वापस लेते हुए निरीक्षक विजय मेहता को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इंस्पेक्टर और दारोगाओं के तबादले: जनपद की कमान मिलने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पहली बार इंस्पेक्टर और दारोगाओं के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं.…
Author: news61uk
हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में छड़याल नायक क्षेत्र में अवैध बेसमेंट खुदान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह हल्द्वानी , राजस्व विभाग तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। मौके से एक जेसीबी एवं एक डंपर को सीज किया गया। साथ ही, डंपर पर ₹2,00,000 एवं जेसीबी पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया गया। अवैध बेसमेंट खनन किए जाने पर भू-स्वामी पर ₹1,40,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला अंतर किक्रेट टूर्नामेंट में खेले गए पहले रोमांचक मुकाबले में दून टाइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून सुपर किंग को 51 रनों से हराकर जोरदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे एकतरफा मुकाबले में दून किंग राइडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून चौंपियन को 77 रन से मात दी। आज के मुख्य अतिथि सुमनलता शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना और अनुशासन भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जीत-हार…
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ दे रहे मार्गदर्शन ऋषिकेश, 3 दिसम्बर। एम्स ऋषिकेश में बुधवार से तीन दिवसीय हेलीबोर्न इमरजेंसी मेडिसिन ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने कहा कि एम्स ऋषिकेश ने स्वास्थ्य सेवाओं में नवीनता और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने हेली एम्बुलेंस और ट्रॉमा सेवाओं को प्रदेश के लिए “वर्डन” बताया। एम्स के मुख्य सभागार में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान की हेली एम्बुलेंस मेडिकल टीम को और अधिक तकनीकी व चिकित्सीय रूप से सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया है।…
केदापुरम में डीएम का औचक निरीक्षण, नारी निकेतन से शिशु सदन तक परखी व्यवस्थाएं नारी-बाल निकेतन महत्वपूर्ण संस्थान, बेसहारा महिलाओं और बच्चों के लिए जरूरी है अतिरिक्त समर्थन-डीएम डीएम ने बढ़ाई नारी निकेतन की सुरक्षा, दो महिला होमगार्ड तुरंत तैनात करने के दिए आदेश नारी निकेतन में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने दो अतिरिक्त नर्सों की तैनाती भी RBSK टीम को निकेतन में नियमित विजिट के निर्देश, बच्चों के स्वास्थ्य पर डीएम का फोकस बालिका निकेतन में खेलकूद को मिलेगा बढ़ावा, निर्माण होगा समुचित खेल मैदान आधार कार्ड बनाने के लिए 11 मोबाइल और सिम की मौके पर दी स्वीकृति…
सीएम धामी ने हल्द्वानी दौरे पर लैंड जिहाद पर बयान दिया. हल्द्वानी: सीएम पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे. इस दौरान गौलापार स्थित हेलीपैड में जिलाधिकारी एसएसपी और विधायकों ने गुलदस्ता देते हुए उनका स्वागत किया गया. मौके पर मुलाकात के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य को बढ़ाये जाने पर उनका आभार जताते हुए उन्हें गन्ना भेंट किया. जिसके बाद वह काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ सेंटर में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए. भूतपूर्व सैनिकों सम्मेलन में सीएम धामी ने कहा कोई भी…
देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने अपनी कामयाबी के पीछे पत्नी पाना देवी के योगदान को बताते हुए उन पर लिखी पुस्तक “एक सफर हमसफ़र के साथ” भी उन्हें भेंट की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने अपनी कामयाबी के पीछे पत्नी पाना देवी के योगदान को बताते हुए पत्नी पर लिखी पुस्तक “एक सफर हमसफ़र के साथ” भी उन्हें भेंट…
दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक तापमान चढ़ गया है। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी न सिर्फ जिला-महानगर स्तर पर बैठकों का दौर चला रही है, बल्कि संगठन को मजबूती से मैदान में उतारने के लिए बड़े नेताओं को पहले ही जिम्मेदारियां भी सौंप चुकी है। प्रतिमा सिंह बोलीं- उत्तराखंड से पहुंचेंगे 20-22 हजार कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि दिल्ली में होने वाली यह रैली बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि…
सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित पूर्व अर्द्धसैनिक सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी के पूर्व जवान, वर्तमान जवान एवं उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम धामी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सेना के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों में तैनात जवान सीमाओं पर देश की सुरक्षा में दिन-रात जुटे रहते हैं। कुमाऊं मंडल से आए जवान सम्मेलन…
दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा. देहरादून: राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात को मोटर साइकिल के साइलेंसर से निकली पटाखे की आवाज से इलाके में बवाल हो गया. इस वजह से इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी. बताया जा रहा है कि एक पक्ष की तरफ से पथराव भी किया गया. इस वजह से कई लोग घायल भी हो गए थे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. मौके पर कई…
