अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी दौरे और सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक स्थानीय सांसद कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं खेल महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। सांसद खेल महोत्सव के तहत 22 से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रॉस कंट्री जैसे विभिन्न खेल शामिल होंगे। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से…
Author: news61uk
देहरादून के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत से आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने सर्जन डॉ. केके. टम्टा पर नशे की हालत में ऑपरेशन और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऑपरेशन टेबल से अर्थी तक: देहरादून में कथित मेडिकल लापरवाही से युवक की जान गई गर्भवती पत्नी और बूढ़े माता-पिता को छोड़ गया युवक, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप निजी अस्पताल में हंगामा, सर्जन डॉ. केके. टम्टा हिरासत में ‘सच नहीं बताया गया’: मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों से जानकारी छिपाने का आरोप देहरादून। उत्तराखंड की…
नैनीताल जिले का कालाढूंगी थाना क्षेत्र शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. कोटाबाग इलाके की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात युवक ने खड़ी एक हुंडई कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटाबाग की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार संख्या UK04 K 2997 को निशाना बनाकर अचानक गोलियां चलाई गईं. घटना के बाद मौके पर 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है.…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में सेवा का अधिकार के अंतर्गत संचालित सेवाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाओं को सेवा का अधिकार एक्ट के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने ITDA को आरटीएस और नॉन आरटीएस 1053 अधिसूचित सेवाओं को शीघ्र ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सेवाओं को उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समयावधि में उक्त सेवा प्रदान नहीं की जाती है तो सिस्टम द्वारा अपनेआप उच्च स्तरीय अधिकारी तक पहुंच जाए। सीएस ने सेवा का…
एक बार फिर धामी सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। धर्म की आड़ में अवैध रूप से निर्मित मस्जिद को सील कर दिया है। दरअसल ये मामला देहरादून का है। इधर थानों में मस्जिद को सील किया गया है। ये मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई थी। धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही धामी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई एक मस्जिद को सील कर दिया है। बता दें कि मस्जिद बिना नक्शा पास कर बनाई गई थी। जिसके चलते MDDA की टीम ने मौके पर…
कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें की हैं। इस सूची में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नाम भी शामिल है। कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर…
देहरादून में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इस मेले की थीम “सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” निर्धारित की गई है। मेले को लेकर रेंजर्स ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि मेला सुव्यवस्थित एवं प्रभावी…
Uttarakhand Weather :मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस बीच, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ इलाकों में ठंड का मौसम रहने की संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इसके बाद, 22 से 24 दिसंबर तक पूरे राज्य में मौसम सूखा रहेगा। गुरुवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस…
स्वास्थ्य विभाग में एक जनवरी से अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक हाजिरी विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, विभागीय नोडल अधिकारी करेंगे स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के अधीन प्रदेश में संचालित सभी सरकारी अस्पतालों में आगामी एक जनवरी से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक को बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व सुगम बनाने लिए उच्च अधिकारी जिलों में जाकर चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री ने शासकीय आवास पर…
सीएम धामी ने कहा कि सरकार छात्र हित में कई अहम कदम उठा रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में पूरे देश को एक नई दिशा दिखाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश के सभी मदरसों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश में नया अल्पसंख्यक शिक्षा कानून लागू किया है। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सीएम…
