Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
  • होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
  • होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
  • देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
  • डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
  • होली के बाद हाउस टैक्स पर सख्ती, नगर निगम देगा बकायेदारों को अंतिम नोटिस
  • रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
  • फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
  • एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
  • चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
Thursday, March 5
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»चारधाम के बाद उत्तराखंड में शुरू होगी शीतकालीन यात्रा, तैयारियों में जुटी धामी सरकार, जानिये पूरा एक्शन प्लान
उत्तराखंड

चारधाम के बाद उत्तराखंड में शुरू होगी शीतकालीन यात्रा, तैयारियों में जुटी धामी सरकार, जानिये पूरा एक्शन प्लान

news61ukBy news61ukOctober 19, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्तराखंड सरकार राज्य में 12 महीनों पर्यटन पर जोर दे रही है. जिससे राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल सके.

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा साल के अंतिम पड़ाव में है. 23 अक्टूबर तक गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे. इसके लगभग एक महीने बाद बदरीनाथ धाम के कपाट भी बंद होंगे. चारधाम यात्रा के बाद अब राज्य की धामी सरकार ने शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा रोमांच से भरी होती है. इस समय श्रद्धालुओं को बारिश और बर्फबारी के बीच यात्रा करनी पड़ती है. पहाड़ों की ठंड भी परीक्षा लेती है. . क्या है शीतकालीन चारधाम यात्रा? शीतकालीन चारधाम यात्रा का रूट मैप? शीतकालीन चारधाम यात्रा डेस्टिनेशन? इस बार की क्या तैयारियां हैं? आइये आपको बताते हैं.

चारों धामों में से सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे. इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे. इस दौरान बाबा केदार उखीमठ में प्रवास करेंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट भी 23 अक्टूबर को बंद होंगे. गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को बंद हो रहे हैं. भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को दिन में 2:56 पर बंद होंगे.

पर्यटन सचिव ने कहा इस बार की यात्रा में भले ही मानसून सीजन ने अपना कहर बरपाया है लेकिन उसके बावजूद भी चारधाम यात्रा के जोश में कोई कमी देखने को नहीं मिली है. पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा इस पूरे सीजन में तकरीबन 59 लाख लोगों ने ज्यादा में यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया था. धराली में आई आपदा के दौरान उन केवल गंगोत्री धाम के उन दो महीना को छोड़ दिया जाए तो सभी धर्मों में पिछले साल से श्रद्धालुओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है. अभी भी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. उन्होंने बताया साल के आखिरी पड़ाव में भी यात्रा के बाकी बचे दिनों में तकरीबन 4 से 5 हजार लोग रोजाना यात्रा कर रहे हैं.

पर्यटन सचिव ने बताया इस पूरे सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 20 लाख लोगों ने केदारनाथ धाम, इसके बाद 18 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम के लिए रजिश्ट्रेशन करवाया. इसके अलावा 9 लाख यमुनोत्री और तकरीबन 10 लाख के करीब गंगोत्री धाम में इस साल यात्रियों ने रजिश्ट्रेशन करवाये. हेमकुंड साहिब में भी तकरीबन दो लाख लोगों ने मत्था टेका है. इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है की इस साल यात्रा में बढ़ोतरी हुई है.

शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारी: उत्तराखंड पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया अब सरकार शीतकालीन यात्रा की तैयारी में जुट गई है. पर्यटन सचिव ने बताया चारों धामों में कपाट बंद होंगे. उसके तुरंत बाद उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी होती है. जहां विंटर टूरिज्म होता है. इसके साथ ही चारधाम के शीतकालीन गद्दी स्थलों को इससे जोड़कर शीतकालीन चारधाम यात्रा का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है. उन्होंने बताया शीतकालीन यात्रा में आदि कैलाश की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है.दक्षिण भारत के लोगों पिछले कुछ समय में आदि कैलाश को लेकर एक्साइटेड दिखे हैं.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की थी पहल: शीतकालीन यात्रा की पहल ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुरू की थी. उन्होंने शीतकाल चारधाम यात्रा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. जिसके बदरी केदार मंदिर समिति और सरकार ने भी शीतकालीन यात्रा को लेकर गंभीरता दिखाई. साल 2023 में पहली बार शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ही शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू की थी. इसके बाद 8 दिसंबर 2024 को पहली बार शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू हुई. ओंकारेश्वर मंदिर में जिसका शुभारंभ सीएम धामी ने किया था.

शीतकालीन चारधाम यात्रा के डेस्टिनेशन: शीतकाल में उत्तरकाशी के खरसाली गांव (खुशीमठ) में मां यमुना की पूजा होती है. उत्तरकाशी जिले में ही भागीरथी नदी के किनारे बसे मुखबा गांव (मुखीमठ) में मां गंगा की पूजा अर्चना की जाती है. इसी तरह रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार की शीतकालीन पूजा होती है. वहीं, चमोली के ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी की पूजा होती है. उद्धव एवं कुबेर जी की पांडुकेश्वर में पूजाएं होती है. शीतकालीन यात्रा में इन सभी शीतकालीन प्रवास स्थलों को जोड़ा गया है.

शीतकालीन चारधाम यात्रा के फायदे: शीतकालीन चारधाम यात्रा में भक्तों को परेशानियां भी कम होती है. भीड़भाड़ के साथ ही ट्रैफिक की समस्या भी नहीं होती. इतना ही नहीं इस दौरान शीतकालीन प्रवास स्थलों के आसपास की लोकेशन्स को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है. उखीमठ के पास तुंगनाथ, देवरियाताल, त्रियुगीनारायण जैसे डेस्टिनेशन हैं. इन जगहों पर जाकर सर्दियों का लुत्फ उठाया जा सकता है. जोशीमठ एक हिल स्टेशन है. इसके आसपास औली जैसा विंटर डेस्टिनेशन है. औली में सर्दियों में विंटर गेम्स होते हैं. इसके अलावा भी यहां बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है.

शीतकालीन यात्रा में 77,093 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: उत्तराखंड पर्यटन विभाग की मानें तो शीतकालीन यात्रा 2024-25 के दौरान 77,093 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. शीतकालीन यात्रा के दौरान महज 4 महीने में ही GMVN को 12.82 करोड़ रुपए की बुकिंग मिली. पर्यटन विभाग शीतकालीन यात्रा और एडवेंचर टूरिज्म को लिंक कर सर्किट बनाने की योजना तैयार की है. जिसके बाद शीतकाल में टूरिस्ट बढ़ने की संभावना है.

क्या है उत्तराखंड सरकार का एक्शन प्लान: उत्तराखंड सीमित संसाधनों वाला राज्य है. इसलिए उत्तराखंड सरकार राज्य में 12 महीनों पर्यटन पर जोर दे रही है. जिससे राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल सके. 12 महीनों पर्यटन से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. अभी तक उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, सीजनल टूरिज्म, शराब, खनन से ही राजस्व मिलता है. राज्य सरकार उत्तराखंड के अध्यात्म को टूरिज्म से जोड़कर इसे बढ़ावा देने का काम कर रही है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस

March 5, 2026
Read More

होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती

March 5, 2026
Read More

होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर

March 5, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस

March 5, 2026 उत्तराखंड

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने…

Read More

होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती

March 5, 2026

होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर

March 5, 2026

देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता

March 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस

March 5, 2026

होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती

March 5, 2026

होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर

March 5, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.