देहरादून स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र यादव व सह प्रभारी श्री घनेन्द्र भारद्वाज जी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया इस मौके पर प्रभारी एवं सह प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद भी स्थापित किया गया व सभी का व्यक्तिगत परिचय किया गया इसके पश्चात प्रभारी एवं सह प्रभारी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में प्रेस क्लब देहरादून में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र यादव ने कहा कि आप पार्टी भविष्य में उत्तराखंड में सभी चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी, व पूर्व में संगठन की दृष्टिकोण से हुई त्रुटीयों का मूल्यांकन कर संगठन को मजबूत करने का काम करेगी प्रभारी जी ने कहा उत्तराखंड की जनता भी वर्तमान में भाजपा कांग्रेस की राजनीति से त्रस्त हो चुकी है वह आम आदमी पार्टी के रूप में धरातल पर राजनीति करने वाली पार्टी को राज्य की कमान देना चाहती है आप पार्टी ने 2022 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें पार्टी को 3.31% मत मिला जो अपने आप में राज्य के अंदर आप पार्टी की स्वीकार्यता व स्नेह को दर्शाता है हम भविष्य में संगठन को मजबूत कर आगामी सभी चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी श्री घनेन्द्र भारद्वाज जी ने कहा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए हैं जिसकी प्रशंसा राष्ट्र ही नहीं विदेशों में भी हो रही है, राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वृहद स्तर पर कार्य करेगी। हम राज्य के जनहित के मुद्दों को पूरा पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगे आम आदमी पार्टी आंदोलन से जन्मी पार्टी है हमारा उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाना है इसके पश्चात ट्रांजिट हाॅस्टल देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रभारी से प्रभारी जी ने राज्य में संगठन मजबूत करने के लिए सभी के सुझाव लिए व आगामी रणनीति तैयार की इस अवसर विभिन्न जनपदों से आऐ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, संगठन मंत्री कुलवंत सिंह हिमांशु पुंडीर, जसवीर सिंह रविंद्र आनंद, सुधीर पंत, जनार्दन सिंह, हर्ष सिरोही, अम्बरीष गिरी, सचिन बेदी, सचिन थपलियाल आदि बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
- उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
- अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
- रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
- दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
- महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
- विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
- हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार
Sunday, March 1

