Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मसूरी हादसा: हाथीपांव के पास कार खाई में गिरी, दो सुरक्षित, तीसरा युवक फंसा
  • प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से ₹2+ प्रति लीटर बढ़े दाम, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
  • मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा
  • देहरादून में मौसम का यू-टर्न: बारिश, बर्फबारी और ठंड का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट
  • कैबिनेट विस्तार 2026: धामी टीम में 5 नए चेहरे, बदले समीकरण
  • धामी कैबिनेट विस्तार आज: 5 नए मंत्री, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
  • दून में नशे में धुत्त इनोवा चालक का तांडव: बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर, कार घर में घुसी
  • बड़ी राहत: सतपाल महाराज की तबीयत अब स्थिर, CM धामी ने लिया जायजा
  • मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन
  • 21 मार्च को नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Friday, March 20
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»धामी कैबिनेट विस्तार आज: 5 नए मंत्री, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट विस्तार आज: 5 नए मंत्री, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव

news61ukBy news61ukMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को होने जा रहा है, जिसमें पांच नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, हालांकि अंतिम नामों पर देर रात तक मंथन जारी रहा और सूची सुबह जारी होने की संभावना है।
राज्य में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह कैबिनेट विस्तार बेहद अहम माना जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाते हुए क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक समीकरण साधने की तैयारी में है। लंबे समय से लंबित इस विस्तार को अब हाईकमान की मंजूरी मिलने के बाद अंतिम रूप दिया जा रहा है।
दरअसल, धामी सरकार के गठन के बाद से मंत्रिमंडल में पांच पद खाली चल रहे थे। इनमें से तीन पद वर्ष 2022 से ही रिक्त थे, जबकि एक पद कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुआ। वहीं एक सीट कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। अब इन सभी पदों को भरकर सरकार पूरा मंत्रिमंडल तैयार करने जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में देहरादून, रुद्रप्रयाग-चमोली, टिहरी-उत्तरकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़-बागेश्वर और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। इसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा और महिला चेहरों को भी शामिल कर संतुलन साधने की रणनीति अपनाई जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, धामी सरकार के चार वर्ष 23 मार्च को पूरे हो रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट को पूर्ण रूप देना सरकार की चुनावी तैयारी का अहम संकेत है। इसके बाद पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएगी और संगठनात्मक स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
संवैधानिक प्रावधानों के तहत उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत केवल 7 मंत्री हैं, ऐसे में पांच नए मंत्रियों की एंट्री के बाद मंत्रिमंडल पूरी क्षमता तक पहुंच जाएगा।
कैबिनेट विस्तार के साथ ही करीब दो दर्जन से अधिक दायित्वों के बंटवारे की भी तैयारी है, जिससे उन क्षेत्रों और नेताओं को भी प्रतिनिधित्व मिल सकेगा, जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाएगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि धामी टीम में किन नए चेहरों को मौका मिलता है और यह विस्तार आगामी चुनावी समीकरणों को कैसे प्रभावित करता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

मसूरी हादसा: हाथीपांव के पास कार खाई में गिरी, दो सुरक्षित, तीसरा युवक फंसा

March 20, 2026
Read More

प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से ₹2+ प्रति लीटर बढ़े दाम, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

March 20, 2026
Read More

मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा

March 20, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

मसूरी हादसा: हाथीपांव के पास कार खाई में गिरी, दो सुरक्षित, तीसरा युवक फंसा

March 20, 2026 उत्तराखंड

देहरादून: मसूरी करोड पर हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी…

Read More

प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से ₹2+ प्रति लीटर बढ़े दाम, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

March 20, 2026

मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा

March 20, 2026

देहरादून में मौसम का यू-टर्न: बारिश, बर्फबारी और ठंड का डबल अटैक, कई जिलों में अलर्ट

March 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मसूरी हादसा: हाथीपांव के पास कार खाई में गिरी, दो सुरक्षित, तीसरा युवक फंसा

March 20, 2026

प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से ₹2+ प्रति लीटर बढ़े दाम, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

March 20, 2026

मोबाइल सायरन अलर्ट: उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा

March 20, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.