Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस
  • शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद पुनर्वास कैंप की तैयारी तेज
  • पंतनगर किसान मेले में छाया कृषि ड्रोन, 5 मिनट में 1 एकड़ स्प्रे
  • उत्तराखंड में फिर लौटी ठंड, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • देहरादून: डोईवाला शुगर मिल में बड़ा हादसा, मशीन में फंसने से मजदूर की मौत
  • हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने लाइव आकर की खुदकुशी की कोशिश, जंगल से पुलिस ने बचाया
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार मनाया फूलदेई पर्व, बच्चों के साथ गाए लोकगीत
  • हल्द्वानी में लाखों की चोरी का खुलासा, 13 लाख की ज्वैलरी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
Monday, March 16
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस
उत्तराखंड

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

news61ukBy news61ukMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून/हल्द्वानी
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे बॉन्डधारी डॉक्टर्स के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से रियायती फीस पर पढ़ाई करने वाले कुल 70 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 49 एमबीबीएस और 21 विशेषज्ञ (पीजी) डॉक्टर शामिल हैं।
सरकार के अनुसार, इन डॉक्टरों को अनिवार्य सेवा के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों, खासकर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित अवधि (3 से 5 साल) सेवा देना अनिवार्य था। बांड की शर्तों के अनुसार, पढ़ाई पूरी होने के बाद यदि डॉक्टर सरकारी सेवा में शामिल होकर निर्धारित अवधि तक सेवा नहीं देते, तो उन्हें बांड राशि जमा करनी होती है।
कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इन डॉक्टरों को नोटिस में स्पष्टीकरण देने को कहा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अगर डॉक्टर बांड की शर्तों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें निर्धारित राशि जमा करनी होगी, जो लाखों से करोड़ों तक हो सकती है। इसके अलावा विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा, जिसमें सेवा समाप्ति, पेनल्टी और राशि वसूली शामिल है।
ड्यूटी से गायब डॉक्टर 2004 से लेकर 2027 बैच तक के हैं। इन डॉक्टरों को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के सरकारी अस्पतालों में तैनाती दी गई थी। लेकिन समाज सेवा का वादा कर भी ये डॉक्टर लंबे समय से अपने तैनाती स्थलों पर अनुपस्थित हैं। ना तो बांड राशि जमा कर रहे हैं और ना ही निर्धारित सेवा शर्तों के अनुसार ड्यूटी कर रहे हैं।
विशेषज्ञ और एमबीबीएस डॉक्टरों की अनुपस्थिति से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर नकारात्मक असर पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगहों पर गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
ड्यूटी से गायब चल रहे डॉक्टरों में सबसे ज्यादा 17 डॉक्टर नैनीताल जिले से हैं। हैरानी की बात यह है कि नैनीताल जिला अन्य जिलों की तुलना में सुविधाओं और आवागमन के लिहाज से बेहतर माना जाता है, लेकिन वहां भी डॉक्टर ड्यूटी से गायब हैं। दूसरे नंबर पर चमोली जिला है, जहां 14 डॉक्टरों की अनुपस्थिति सामने आई है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में भी कई डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से रियायती फीस पर पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों को बांड के अनुसार राज्य के सरकारी अस्पतालों में 3 से 5 साल तक ड्यूटी करनी थी। अगर डॉक्टर यह शर्त पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें बांड राशि जमा करनी होती है। इस राशि का उद्देश्य सरकार को वित्तीय हर्जाना देना और स्वास्थ्य सेवा में अनुपस्थिति रोकना है।
निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड डॉ. अजय आर्य ने कहा कि अपने तैनाती स्थल से गायब चल रहे बांडधारी डॉक्टरों को नोटिस भेजा गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि डॉक्टर निर्धारित अवधि तक ड्यूटी नहीं देते, तो उन्हें बांड के मुताबिक लाखों-करोड़ों की राशि जमा करनी होगी। साथ ही विभाग सेवा समाप्ति और कानूनी कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।
राज्य में लंबे समय से डॉक्टरों की अनुपस्थिति से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक हो गई थी। कई बार गंभीर मरीजों को समय पर उपचार न मिलने के कारण जान-माल का जोखिम भी बढ़ गया। नोटिस और कड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासन का उद्देश्य इन क्षेत्रों में डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करना और ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता प्रदान करना है।
प्रदेश सरकार की इस पहल को स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाने और डॉक्टरों की अनिवार्य सेवा की शर्तों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में बेहद अहम कदम माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।

March 15, 2026
Read More

जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

March 15, 2026
Read More

बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद पुनर्वास कैंप की तैयारी तेज

March 15, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

March 16, 2026 उत्तराखंड

देहरादून/हल्द्वानी उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से ड्यूटी से गायब…

Read More

शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।

March 15, 2026

जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

March 15, 2026

बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद पुनर्वास कैंप की तैयारी तेज

March 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

सरकारी अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर कार्रवाई, 70 को नोटिस

March 16, 2026

शुभ योग के साथ इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दौरान मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। : आचार्य दैवज्ञ।

March 15, 2026

जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

March 15, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.