उत्तराखंड। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया. इसमें मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, इस हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई थी. हादसे में कई लोगों को चोट आई है. वहीं ट्रॉली में सवार एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. सड़क पर लंबा जाम था, जिससे वहां यातायात ठप हो गया था. वाहनों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था.
हादसे पर एसपी सिटी हरिद्वार अभय सिंह ने कहा, ‘रात 9:30-9:45 बजे मोतीचूर फ्लाईओवर पर ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण पीछे से आ रही बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी. जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गई जिसकी चपेट में बस उसके पीछे कई वाहन आ गए.’ एसपी सिटी ने आगे बताया कि इसके बाद पीछे से आ रही वेगनआर कार और एक एसयूवी भी बस से टकरा गईं. प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है की वेगनआर में लगे सीएनजी सिलेंडर के कारण आग लग गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
- NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
- राशन कार्ड वेरिफिकेशन में बड़ा खुलासा, स्थायी नौकरी वालों के पास मिले सफेद कार्ड
- दून अस्पताल: आयुष्मान कार्ड का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, दो पर केस
- बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
- हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
- सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, चार विभागों में मिली सरकारी नौकरी
- हल्द्वानी : कलसिया पुल के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पुल निर्माण का रास्ता हुआ साफ
- गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर
- उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव
Tuesday, June 2

