देहरादून की थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस आज फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बन कर उभरी है प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के कमरा बंद कर अंदर फंदे से लटके होने की सुचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर उक्त व्यक्ति को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर मौके पर पुलिसकर्मियों द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को सीपीआर दिया जिसके बाद युवक की कुछ सांसे लौटी तो पुलिसकर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं व एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी मोटरसाइकिल से ही उक्त व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जिसके चलते एक घर का चिराग बुझने से बच गया आपको बता दे की
आज दिनांक – 06/03/2026 को एक व्यक्ति द्वारा चौकी बाईपास पर आकर सूचना दी कि उनके जीजा द्वारा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली है, जो कमरे की खिड़की से फंदे पर लटके हुए दिख रहे हैं। सूचना पर चौकी बाईपास से चीता कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर सचिवालय कॉलोनी के सामने कृष्णा विहार पर एक घर के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे तथा घर की खिड़की से एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं कमरे के लोहे के दरवाजे को अपने हाथों व लोहे की रॉड से तोड़ते हुए उक्त व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा गया तथा सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल मौके पर ही सीपीआर दिया गया, जिससे उक्त व्यक्ति की सांसें लौट आयी।
पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाये व एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना उक्त व्यक्ति को अपनी सरकारी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल कनिष्क ले जाया गया, जहां पर समय रहते डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को दिये गए उपचार से उसकी जान बचाई जा सकी।
पुलिस द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ मौके पर की गई त्वरित कार्रवाई से उक्त व्यक्ति को एक नया जीवन मिल सका, जिस पर मौके पर मौजूद उक्त व्यक्ति के परिजनों तथा स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस की सूझबूझ व त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती
- केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई
- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक मिलेगा लाभ
- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल
- देहरादून में कब्रिस्तान विवाद: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, मंत्री से की शिकायत
- आपदा से जंग में साथ आए उत्तराखण्ड–हिमाचल, अनुभव और तकनीक साझा करने पर सहमति
- मुख्य सचिव की सख्ती: अखरोट योजना की समीक्षा, जापानी तकनीक से लैंडस्लाइड रोकने पर जोर
- CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
- प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
- कौडियाला में दर्दनाक हादसा: ट्रक से भिड़ी कार, महिला की मौत, 7 घायल
Wednesday, April 22

