देहरादून के रायपुर क्षेत्र (मालदेवता) में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से छात्र शिवांशु की मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम। पढ़ें पूरी खबर।
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता के शेरकी गांव में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने 17 वर्षीय छात्र शिवांशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के मुताबिक, शिवांशु रविवार रात करीब 8:45 बजे अपने घर के पास पैदल जा रहा था। तभी एक अनियंत्रित डंपर उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
गुस्साए ग्रामीणों ने शिवांशु का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े डंपर बेखौफ होकर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं लगाया, जिससे आए दिन मासूमों की जान जोखिम में रहती है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रायपुर रीना राठौर और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और डंपर को सीज कर दिया है। उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने देर रात जाम खोला। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक
- देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने छात्र को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
- उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
- अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
- रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
- दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
- महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
Monday, March 2

