हल्द्वानी लालकुआं-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बरीपड़ाव स्थित अध्ददेश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमतपुर चोमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव की 25 वर्षीय नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली और साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी।
हादसा इतना भीषण था कि कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी: तिकोनिया वाइन शॉप में आग से 8 करोड़ का नुकसान, दमकल ने बड़ी दुर्घटना टाली
- देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम
- धामी सरकार का बड़ा फैसला! पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता से मिलेगा शस्त्र लाइसेंस?
- देवप्रयाग हादसा: खाई से नदी में गिरी इनोवा, SDRF ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन
- हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
- NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
- राशन कार्ड वेरिफिकेशन में बड़ा खुलासा, स्थायी नौकरी वालों के पास मिले सफेद कार्ड
- दून अस्पताल: आयुष्मान कार्ड का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, दो पर केस
- बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
- हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
Tuesday, June 2

