ऋषिकेश। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में दोपहर बाद शराब के नशे में धुत दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए।
इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार (चापड़) से भी वार किया। मारपीट में तीन युवक घायल हुए हैं, जिसमें एक की स्थिति गंभीर है।
इस घटना ने एक बार फिर तीर्थनगरी में नशे से खराब हो रहे सामाजिक माहौल को लेकर पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना परशुराम चौक की है, जब दोपहर बाद करीब 3:30 बजे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंची, जिसके बाद दोनों गुट के युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से वार किए।
इस दौरान एक दुकान पर बैठे युवक ने नारियल छीलने वाला चापड़ निकालकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उक्त युवक के सिर व हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
कई अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। तीन घायलों को राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश में लाया गया, जिसमें एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
खुलेआम चलती है शराब पार्टी, आंखें मूंदे रहती है पुलिस
स्थानीय दुकानदार शिल्पा ने कहा कि इस क्षेत्र में रोजाना कई युवक सरेआम शराब पार्टी करते हैं। स्थानीय लोग आपत्ति जताते हैं, लेकिन युवकों को कोई भय नहीं है।
कहा कि इस संबंध में कई बार पुलिस को भी शिकायत की गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। इससे न सिर्फ क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है, बल्कि अप्रिय घटना घटित होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त कर शराबी-नशेड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू: अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा सफर, जानिए पूरी डिटेल
- दून अस्पताल में बड़ा बदलाव: बाहर की दवाइयों पर रोक, नई सुविधाओं का लोकार्पण
- उत्तराखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा एक्सप्रेसवे: महाराज
- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे… भव्य रोड शो के साथ लोकार्पण स्थल की ओर बढ़ रहे प्रधानमंत्री मोदी
- PM मोदी आज करेंगे दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सफर होगा 3 घंटे में
- देहरादून: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 13 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
- देहरादून में PM मोदी के दौरे से ट्रैफिक डायवर्जन: घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
- PM मोदी विजिट + एक्सप्रेसवे: डाट काली मंदिर को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
- CM धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया
- CM धामी ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, दिया जागरूकता संदेश
Wednesday, April 15

