देहरादून। उत्तराखंड में 20 आईपीएस के तबादले किए हैं, जिनमें 8 जिलों के एसएसपी भी बदले गए हैं। हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोडा के एसएसपी बदले है।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया है। जबकि एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है।
चंपावत के एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को उधमसिंह नगर का एसएसपी बनाया है। उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया है।
अभिसूचना पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी बनाया है। पिथौरागढ की एसपी रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है। रुद्रप्रयाग के एसपी अभय प्रहालाद कोंडे को पिथौरागढ़ का एसपी बनाया है।
निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का एसपी बनाया है। जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर का एसपी बनाया है। हरिद्वार में एसपी निशा यादव को हरिद्वार में यातायात और क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ का एसएसपी बनाया है। चंद्रशेखर आर घोडके को अल्मोडा का एसएसपी बनाया है। अल्मोडा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएससी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया है
मनोज ठाकुर को कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया है। चंद्रमोहन सिंह को अभिसूचना देहरादून भेजा है।
निहारिका कुकरेती को एसडीआरएफ का पुलिस महानिरीक्षक और प्रल्हाद नारायण मीणा को पुलिस उप महानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय बनाया है। यशवंत सिंह को पीटीसी नरेंद्रनगर का प्रधानाचार्य बनाया है। प्रदीप कुमार राय को सीबीसीआईडी का पुलिस अधीक्षक बनाया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे… भव्य रोड शो के साथ लोकार्पण स्थल की ओर बढ़ रहे प्रधानमंत्री मोदी
- PM मोदी आज करेंगे दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सफर होगा 3 घंटे में
- देहरादून: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 13 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
- देहरादून में PM मोदी के दौरे से ट्रैफिक डायवर्जन: घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
- PM मोदी विजिट + एक्सप्रेसवे: डाट काली मंदिर को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
- CM धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया
- CM धामी ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, दिया जागरूकता संदेश
- मौत से पहले WhatsApp पर भेजा पिन: हल्द्वानी की युवती की रहस्यमयी मौत से सनसनी
- PM मोदी के देहरादून दौरे से पहले हाई अलर्ट: शहर को 54 सेक्टर में बांटकर कड़ी सुरक्षा
- Free Fire के जरिए फंसाई गई नाबालिग, उत्तरकाशी में रात 3 बजे रेस्क्यू
Tuesday, April 14

