Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ऋषिकेश में सीएम धामी की श्री श्री रविशंकर से मुलाकात, आध्यात्मिक विकास पर हुई खास चर्चा
  • बिग ब्रेकिंग सौरमंडल में चुनाव संपन्न राजा पद पर देवगुरु बृहस्पति एवं मंत्री पद पर सेनापति मंगल हुए निर्वाचित।
  • देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में लगी हाईटेक DDR मशीन, अब जांच होगी और तेज़ व सटीक
  • हल्द्वानी में बड़ी सौगात: अब शहर में ही मिलेंगी लंग ट्रांसप्लांट और एडवांस थोरैसिक सर्जरी की सेवाएं
  • प्रेम में निराश युवक ने काटी नस, कीर्तिनगर पुलिस की तत्परता से बची जान
  • हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से युवक की मौत
  • दिल्ली पालम में भीषण आग: 9 की मौत, कॉस्मेटिक दुकान से शुरू हुई थी आग
  • धामी सरकार के 4 साल: हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की विशाल रैली, 50 हजार की भीड़ का लक्ष्य
  • देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई, निर्माण स्थलों का प्रवर्तन टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • कैंचीधाम जाम से राहत जल्द: जून से पहले पूरा होगा बाईपास, मुख्य सचिव का निर्देश
Wednesday, March 18
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»ब्रेकिंग: उत्तराखंड में निजी बस का कहर, तीन की मौत के बाद चालक फरार
उत्तराखंड

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में निजी बस का कहर, तीन की मौत के बाद चालक फरार

news61ukBy news61ukJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Three Youth Die After School Bus Collision in Uttarakhand
जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्रतापपुर नंबर नौ के पास उस वक्त हुआ, जब बाइक सवार युवक झनकट से अपने घर लौट रहे थे। सामने से तेज रफ्तार में आ रही नानकमत्ता स्थित एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतकों की पहचान
देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह
राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह
राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह
तीनों प्रतापपुर नंबर सात, थाना नानकमत्ता के निवासी थे। बताया गया कि देवेंद्र बाइक चला रहा था। परिजनों के अनुसार, देवेंद्र और राजेश राजमिस्त्री का काम करते थे, जबकि तीसरा युवक मजदूरी करता था। तीनों झनकट से कुछ सामान लेकर वापस लौट रहे थे।
बस चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस बस और चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में निजी बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खटीमा का यह हादसा तीन परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ गया। प्रशासन और पुलिस के सामने चुनौती है कि दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

ऋषिकेश में सीएम धामी की श्री श्री रविशंकर से मुलाकात, आध्यात्मिक विकास पर हुई खास चर्चा

March 18, 2026
Read More

बिग ब्रेकिंग सौरमंडल में चुनाव संपन्न राजा पद पर देवगुरु बृहस्पति एवं मंत्री पद पर सेनापति मंगल हुए निर्वाचित।

March 18, 2026
Read More

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में लगी हाईटेक DDR मशीन, अब जांच होगी और तेज़ व सटीक

March 18, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

ऋषिकेश में सीएम धामी की श्री श्री रविशंकर से मुलाकात, आध्यात्मिक विकास पर हुई खास चर्चा

March 18, 2026 उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार…

Read More

बिग ब्रेकिंग सौरमंडल में चुनाव संपन्न राजा पद पर देवगुरु बृहस्पति एवं मंत्री पद पर सेनापति मंगल हुए निर्वाचित।

March 18, 2026

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में लगी हाईटेक DDR मशीन, अब जांच होगी और तेज़ व सटीक

March 18, 2026

हल्द्वानी में बड़ी सौगात: अब शहर में ही मिलेंगी लंग ट्रांसप्लांट और एडवांस थोरैसिक सर्जरी की सेवाएं

March 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

ऋषिकेश में सीएम धामी की श्री श्री रविशंकर से मुलाकात, आध्यात्मिक विकास पर हुई खास चर्चा

March 18, 2026

बिग ब्रेकिंग सौरमंडल में चुनाव संपन्न राजा पद पर देवगुरु बृहस्पति एवं मंत्री पद पर सेनापति मंगल हुए निर्वाचित।

March 18, 2026

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में लगी हाईटेक DDR मशीन, अब जांच होगी और तेज़ व सटीक

March 18, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.