Dehradun Murder Case कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर–हरबर्टपुर मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतका के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि ढालीपुर हरबर्टपुर क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मनीषा पुत्री आनंद सिंह, निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप में की। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।
Dehradun Murder Case
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीषा शाम के समय अपने ताऊ के बेटे सुरेंद्र उर्फ मांडू पुत्र छोटा, निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में उसकी तलाश के दौरान शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
मृतका के पिता आनंद सिंह की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में अभियुक्त सुरेंद्र उर्फ मांडू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से आरोपी की मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने घटना में प्रयुक्त दरांती दो दिन पहले ही खरीदी थी।
फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी की इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे का आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
- NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
- राशन कार्ड वेरिफिकेशन में बड़ा खुलासा, स्थायी नौकरी वालों के पास मिले सफेद कार्ड
- दून अस्पताल: आयुष्मान कार्ड का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, दो पर केस
- बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा
- हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग-डीएम
- सीएम धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, चार विभागों में मिली सरकारी नौकरी
- हल्द्वानी : कलसिया पुल के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पुल निर्माण का रास्ता हुआ साफ
- गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर
- उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव
Tuesday, June 2

